ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Bollywood : फिल्म रेड 2 छू रही सफलता की नई ऊंचाइयां

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: May 14, 2025 • 12:34 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए 94.75 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था। हालांकि दूसरे हफ्ते में देश की मौजूदा परिस्थितियों की वजह से दर्शकों की संख्या में थोड़ी गिरावट देखी गई।

मुंबई । बालीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता की नई ऊंचाइयां छू रही है। फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन ही100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। अब तक इसका कुल कलेक्शन 105.5 करोड़ रुपए हो चुका है। यह फिल्म 2018 में आई रेड का सीक्वल है, जिसने अपने पूरे करियर में 98 करोड़ की कमाई की थी। इस तरह रेड 2 ने महज 9 दिन में अपने पहले भाग का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए 94.75 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाता है फिल्म

हालांकि दूसरे हफ्ते में देश की मौजूदा परिस्थितियों की वजह से दर्शकों की संख्या में थोड़ी गिरावट देखी गई। फिर भी फिल्म ने शुक्रवार को 4.75 करोड़ और शनिवार को 6 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 105.5 करोड़ पर पहुंच गया। फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक का किरदार निभाया है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाता है। इस बार उनके साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। दर्शकों और समीक्षकों ने फिल्म के कंटेंट, अभिनय और निर्देशन की तारीफ की है। रेड 2 की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सशक्त कहानी और दमदार अभिनय वाली फिल्में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की ताकत रखती हैं। इसके साथ ही रेड फ्रैंचाइज़ी का कुल कलेक्शन अब 203.5 करोड़ रुपए हो गया है, जिससे यह अजय देवगन की सफल फिल्मों की सूची में एक और मील का पत्थर बन गई है।

Read more : योग करते हुए रानी चटर्जी ने वीडियो किया साझा

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.