ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Mohammed Rafi : पर्दे पर दिखेगी सुरों के जादूगर रफी की कहानी

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: July 31, 2025 • 4:04 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

आयुष्मान खुराना करेंगे बायोपिक में लीड रोल?

बायोपिक के निर्माता हैं शाहिद रफी-‘ओह माय गॉड’ जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक उमेश शुक्ला ने घोषणा की है कि वे रफी (Mohammed Rafi) साहब की बायोपिक (Biopic) पर काम कर रहे हैं। अब रफी के बेटे शाहिद रफी ने इस फिल्म को लेकर कई जरूरी बातें साझा कीं। शाहिद ने बताया कि वो खुद इस फिल्म से बतौर निर्माता जुड़े हैं

उन्होंने कहा, ‘मैंने यह तय किया था कि अब्बा की बायोपिक तभी बननी चाहिए, जब इसे सच्चाई और ईमानदारी से बनाया जाए। मेरे लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि मेरे अब्बा की जिंदगी को दुनिया के सामने लाने का जरिया है। जब डायरेक्टर उमेश शुक्ला से मेरी बातचीत हुई तो मुझे उनके काम करने का तरीका और सोच समझ आई। मुझे लगा कि वही इस कहानी को सही तरीके से दिखा सकते हैं।’

उमेश शुक्ला किरदार को गहराई से समझते हैं

शाहिद ने आगे बताया कि उमेश जी थिएटर से आए हैं, इसलिए उन्हें किरदारों को महसूस करने का हुनर आता है। वो सिर्फ सीन नहीं बनाते, वो किरदार के भीतर जाते हैं। रफी साहब जैसे इंसान को समझने के लिए यह बहुत जरूरी है। उनकी पहले की फिल्मों में भी मैंने यह दिल से जुड़ी समझ देखी है। वे इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं।

जो उन्होंने जिया, वही फिल्म में दिखेगा

जब पूछा गया कि फिल्म में रफी साहब की जिंदगी के कौन-कौन से हिस्से शामिल होंगे, तो शाहिद ने बताया कि मेरे अब्बा की जिंदगी एक खुली किताब जैसी थी। मैं चाहता हूं कि लोग उन्हें सिर्फ गायक के तौर पर नहीं, इंसान के रूप में भी जानें। कई बार फिल्मों में सच्चाई से हटकर बातें जोड़ दी जाती हैं या बदल दी जाती हैं। मैंने शुरू से साफ कहा कि जो जैसा था, वैसा ही दिखाया जाए। हमें कुछ भी छुपाने या बदलने की जरुरत नहीं है।

आयुष्मान खुराना सबसे बड़े दावेदार

फिल्म में मोहम्मद रफी का किरदार कौन निभाएगा? इस पर अभी कोई पक्की जानकारी तो नहीं है पर इंडस्ट्री में आयुष्मान खुराना को इस किरदार के लिए संपर्क किया गया है। इस बारे में शाहिद ने कहा कि हमारी कुछ बड़े नामों से बातचीत चल रही है। दो-तीन एक्टर्स से संपर्क भी हुआ है, लेकिन अभी तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है। जब सब तय होगा, तब हम खुद इसकी जानकारी देंगे।

शूटिंग जल्द शुरू होने की उम्मीद

शाहिद ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और अब आगे की तैयारी चल रही है। वे इस साल नवंबर या दिसंबर तक इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। सब कुछ सही रहा, तो यह फिल्म अगले साल यानी 2026 में सिनेमाघरों में आ सकती है।

‘अगले जन्म में भी रफी साहब का बेटा बनना चाहूंगा’ 

पिता को याद करते हुए शाहिद रफी ने कहा, ‘वो बहुत सादगी और अमन पसंद इंसान थे। मैंने कभी उन्हें गुस्से में या ऊंची आवाज में बात करते हुए नहीं देखा। सभी उनका आदर करते थे। मेरे लिए वो सिर्फ अब्बा नहीं, एक मिसाल थे। आज भी मैं दिल से यही दुआ करता हूं कि अगर अगला जन्म हुआ तो फिर से उनका बेटा बनूं।’

मोहम्मद रफ़ी Mohammed Rafi के कितने बच्चे हैं?

मोहम्‍मद रफी Mohammed Rafi साहब की दो शादियां और 7 बच्‍चे– फिर 1945 में मोहम्‍मद रफी ने बिलकिस बानो से निकाह किया। उन्‍हें पहली शादी से एक बेटा सईद हुआ। जबकि दूसरी बेगम से तीन बेटियां और तीन बेटे हुए। लेकिन इनमें से किसी ने भी पिता की तरह संगीत में करियर नहीं बनाया।

कौन बड़ा है रफी या किशोर?

रफ़ी अपनी बहुमुखी प्रतिभा और भावुक आवाज़ के लिए जाने जाते थे, रोमांटिक गीतों से लेकर देशभक्ति गीतों तक, सभी शैलियों में। इसके विपरीत, किशोर कुमार अपनी अनूठी, गतिशील आवाज़ और अभिनव दृष्टिकोण के लिए जाने जाते थे, जो चंचल और तीव्र, दोनों ही प्रकार के गीतों में उत्कृष्ट थे।

अन्य पढ़ें: Entertainment : सैयारा’ बनी ब्लॉकबस्टर क्वीन

#BollywoodBiopic #LatestNews #MohammedRafi #RafiBiopic #ShahidRafi #UmeshShukla

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.