बॉलीवुड देशभक्ति: हाल ही में पहलगाम आतंकी आक्रमण के बाद भारतीय सेना द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर“(Operation Sindoor) में की गई कार्रवाई ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।
सेना के इस जवाबी कदम पर जहां कई बॉलीवुड हस्तियों ने भारतीय सैनिकों की सराहना की, वहीं तीनों खान – शाहरुख, सलमान और आमिर – की चुप्पी पर सवाल उठने लगे हैं।
अमिताभ-अक्षय बोले, लेकिन खान तिकड़ी खामोश
बॉलीवुड देशभक्ति: अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, और अक्षय कुमार जैसे सितारों ने सोशल मीडिया पर भारतीय सेना की वीरता की प्रशंसा की।
लेकिन, इन सबके बीच तीन सबसे चर्चित सुपरस्टार्स – सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान – की ओर से कोई भी सार्वजनिक बयान या सोशल मीडिया पोस्ट सामने नहीं आया।
शिवसेना ने उठाया तीखा सवाल
शिवसेना नेता राजू वाघमारे ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने कहा,
“ये तीनों खान अपनी सिनेमा में देशभक्ति दिखाते हैं, लेकिन असली संकट में चुप्पी साध लेते हैं। क्या इन्हें सिर्फ स्क्रिप्टेड देशप्रेम आता है?”
वाघमारे ने कहा कि जब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हार के बाद भी रैली निकाल रहे हैं, तब हिन्दुस्तान के खान सितारे घर में बैठकर चुप हैं।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ये रवैया जारी रहा, तो शिवसेना अपने स्टाइल में जवाब देगी।
“देश में रहकर देशप्रेम नहीं तो सज़ा तय”
शिवसेना का कहना है कि जब वक्त आता है, तो ये स्टार दो कदम पीछे हट जाते हैं।
उन्होंने कहा,
“देश में रहकर अगर देश प्रेम नहीं है, तो लोगों को जवाब देना होगा। जब इनकी सिनेमा रिहाई होंगी, तब जनता अपना निर्णय सुनाएगी।”
पाकिस्तान पर प्रेम या भारत के लिए बेरुखी?
शिवसेना नेता ने यह भी सवाल उठाया कि कहीं यह चुप्पी पाकिस्तान के प्रति किसी झुकाव की ओर तो नहीं इशारा करती?
उन्होंने कहा कि इन तीनों को स्पष्ट करना चाहिए कि वे किसके साथ खड़े हैं – भारत की सेना के साथ या फिर मौन समर्थन से विरोधियों के साथ?