Ustad bhagat singh : पावर स्टार पवन कल्याण और निर्देशक हरीश शंकर की मोस्ट अवेटेड फिल्म उस्ताद भगत सिंह की रिलीज डेट तय हो गई है। यह फिल्म 26 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की।
पहले इसी तारीख पर राम चरण की फिल्म आने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के कारण उसे टाल दिया गया। ऐसे में खाली स्लॉट को पवन कल्याण ने अपने नाम कर लिया। अब समर सीजन की शुरुआत इस मास एक्शन फिल्म से होने जा रही है, जिससे फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
अन्य पढ़े: National- राहुल को बोलने से रोक पर प्रियंका का हमला, बोलीं– संसद में जरूरी मुद्दों पर हो खुली चर्चा
‘गब्बर सिंह’ के बाद इस जोड़ी की वापसी को लेकर बड़ी (Ustad bhagat singh ) उम्मीदें हैं। फिल्म में दमदार एक्शन, पावरफुल डायलॉग्स और एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज देखने को मिलेगा। श्रीलीला और राशी खन्ना लीड रोल में हैं, जबकि म्यूजिक डीएसपी दे रहे हैं। रिलीज से पहले ही पोस्टर और टीजर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :