Entertainment- विजय ने जताया आभार, शादी को खास बनाने वाली महिलाओं को दिया श्रेय

By Anuj Kumar | Updated: March 30, 2026 • 2:38 PM

मुंबई । साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Devarkonda) और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Actress Rashmi Mandana) की शादी के बाद यह जोड़ी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। शादी के करीब एक महीने बाद विजय ने उन महिलाओं का आभार जताया है, जिन्होंने इस खास मौके को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभाई।

सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर

विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी करीबी दोस्त ऐश्वर्या, ज्वेलरी डिजाइनर अर्पिता और वेडिंग प्लानर (Weeding Planner) प्रिया का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि शादी के हर छोटे-बड़े फैसले में इन लोगों का अहम योगदान रहा।

दोस्त ऐश्वर्या का खास जिक्र

विजय ने अपनी दोस्त ऐश्वर्या को याद करते हुए कहा कि शादी के शुरुआती फैसले से लेकर हर तैयारी में वह उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने बताया कि लोकेशन, खाना, कपड़े, गहने, निमंत्रण पत्र, सजावट और यात्रा जैसी सभी व्यवस्थाओं में ऐश्वर्या ने पूरी जिम्मेदारी निभाई।

अनोखे अंदाज में जताया आभार

विजय देवरकोंडा ने ऐश्वर्या के प्रति आभार जताने का अनोखा तरीका भी अपनाया। उन्होंने खुलासा किया कि रिसेप्शन में पहनी गई एक्सेसरीज़ ऐश्वर्या की ही थीं। उन्होंने उनकी पायल को गले का हार और कंगन के रूप में पहनकर इस रिश्ते को खास अंदाज में सम्मान दिया।

ज्वेलरी डिजाइनर अर्पिता की तारीफ

विजय ने ज्वेलरी डिजाइनर अर्पिता की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अर्पिता ने उनकी कल्पनाओं को खूबसूरत डिजाइन में बदला और कभी ‘असंभव’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया। उनके अनुसार, बनाए गए डिजाइन उनकी उम्मीद से भी ज्यादा शानदार और कलात्मक थे।

अन्य पढ़े: Hyderabad : केवल स्वस्थ युवाओं के माध्यम से ही ‘फिट इंडिया’ संभव – किशन रेड्डी

वेडिंग प्लानर प्रिया को दिया श्रेय

वेडिंग प्लानर प्रिया की तारीफ करते हुए विजय ने कहा कि उनके बिना शादी इतनी शानदार तरीके से संभव नहीं हो पाती। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब परिवार के हर बड़े आयोजन की जिम्मेदारी भी प्रिया ही संभालेंगी।

विनम्रता और रिश्तों की अहमियत दिखाता पोस्ट

विजय देवरकोंडा का यह पोस्ट उनके विनम्र स्वभाव को दर्शाता है और यह भी बताता है कि वह अपने करीबियों के योगदान को कितनी अहमियत देते हैं।

Read More :

#Aishwarya News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #LatestNews #Mumbai news #Social media news #Vijay Devarkonda News breakingnews latestnews trendingnews