मोनालिसा के एक्टिंग की हुई शुरुआत
मोनालिसा इस साल जनवरी महीने से ही खूब चर्चा में हैं। वह बहुत जल्द ही फिल्मों में भी नजर आएंगी। इससे पहले उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आज शनिवार के दिन वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ रिलीज कर दिया गया है, जिससे उनके एक्टिंग की शुरुआत हो गई है। आइए देखें वीडियो।
मोनालिसा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। उनका पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ उत्कर्ष सिंह के साथ रिलीज हुआ है। इस वीडियो में मोनालिसा सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनकी आंखें देखने लायक है। इस गाने के बोल को भी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। साथ ही मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह के बीच की कमेस्ट्री भी शानदार दिख रही है।
वायरल गर्ल मोनालिसा के वीडियो पर यूजर्स की आ रही प्रतिक्रिया
वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सामने आते ही दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मोना तो हैं ही क्यूट। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत सुंदर, खुशकिस्मत लड़की। एक और यूजर ने कहा कि इसलिए इनका नाम Viral Girl Monalisa है, जिस नजरिए से देखोगे वैसी दिखाई देंगी। शानदार गाना। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि उनके पास Viral Girl Monalisa और उत्कर्ष सिंह की तारीफ के लिए शब्द कम पड़ गए। इतना ही नहीं कुछ ही देर में इस गानों को हजारों लोगों ने देख लिया।
महाकुंभ से चमकी मोनालिसा की किस्मत
इसी साल 2025 में प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ के दौरान एक माला बेचने वाली लड़की वायरल हुई थी, जिसकी आंखों ने सबको दीवाना कर दिया था। वो लड़की कोई और नहीं Viral Girl Monalisa थीं, जिन्हें कुछ समय बाद ही निर्देशक सनोज मिश्रा ने फिल्मों में कास्ट करने की बात कही थी। इसी वजह से Viral Girl Monalisa रातों-रात स्टार बन गईं। अब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी डेब्यू कर दिया है।
- Cricket match toss : सुपर-8 मुकाबला, टॉस जीत जिम्बाब्वे ने चुनी गेंदबाज़ी
- Social media law : क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम
- Ram gopal varma controversy : वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम
- Bangladesh: बांग्लादेशी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा
- Visakhapatnam road accident : सड़क पार करते समय लॉरी की टक्कर, महिला की मौत!