CM नीतीश ने किया 618 वाहनों का लोकार्पण , हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

By Anuj Kumar | Updated: June 19, 2025 • 1:18 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज 01 अणे मार्ग से पुलिस के उपयोग हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण किया और इस दौरान उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 01 अणे मार्ग से पुलिस (Police) के उपयोग हेतु 520 चार पहिया एवं 98 दो पहिया वाहनों का लोकार्पण (Inauguration) किया और इस दौरान उन्होंने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण के पूर्व उसका निरीक्षण किया और उसकी कार्य प्रणाली के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुलिस वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग की कार्य क्षमता तथा दक्षता और बढ़ेगी। साथ ही विधि व्यवस्था को मेंटेन करने में और सहूलियत होगी।

कार्यक्रम में ये सब रहे उपस्थित

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, अपर पुलिस महानिदेशक, स्पेशल ब्रांच सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय कुंदन कृष्णन, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रोविजनिंग अजिताभकुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पुलिस महानिदेशक, पटना रेंज गरिमा मलिक सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Read more : भारत से गिनी तक रेल की नई शुरुआत, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Bihar News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #NitishKumar bakthi delhi latestnews trendingnews