తెలుగు | Epaper

Crime : चचेरे भाई ने दुष्कर्म के बाद की मासूम की हत्या

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal
Crime : चचेरे भाई ने दुष्कर्म के बाद की मासूम की हत्या

पोस्टमार्टम के बाद मासूम बच्ची के शव पहुंचा गांव, हंगामा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में छह साल की मासूम बच्ची की गुरुवार रात चचेरे भाई ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी। शुक्रवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार शाम पोस्टमार्टम (Post Mortem) के बाद बच्ची के शव गांव पहुंचा। इसी बीच हत्यारोपी के घर से गाली-गलौज के बाद माहौल बिगड़ गया और आक्रोशित परिजनों ने शाम छह बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे (Lucknow-Agra Expressway) शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स और आला अधिकारी पहुंचे। घंटों चले मान-मनौव्वल के बाद देर शाम परिजन माने और जाम खुलवाया गया।

मुठभेड़ में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरास थाना के एक गांव निवासी छह साल की बच्ची गुरुवार रात घर के पास ही अहाते में सो रहे बाबा को पानी देने गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे तभी दोपहर करीब 2:30 बजे बच्ची का शव घर से करीब 600 मीटर दूर नहर माइनर में मिला। जांच में पता चला कि बच्ची की उसके ही चचेरे भाई रविशंकर उर्फ रावेंद्र ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था।

गांव में चार दरोगा और 12 सिपाही तैनात

बच्ची के शव का शनिवार शाम को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और शाम करीब पांच बजे अंतिम संस्कार (दफ्न करने) के खेत लेकर पहुंचे। इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में चार दरोगा और 12 सिपाही तैनात थे। गड्ढा खोदकर उसमें शव रखा ही था कि तभी पता चला कि हत्यारोपी की मां अपने घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर रही है। इससे मृतका के परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण आक्रोशि हो गए। बेटी का शव लेकर हत्यारोपी के घर पहुंच गए।

आरोपी के घर पर पथराव

यहां ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर पथराव कर दिया। घर के बाहर रखा छप्पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने और आरोपी को सामने लाने की मांग करने लगे। मौजूद अपराध निरीक्षक मो. इरशाद ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन शव को लेकर डेढ़ किमी पैदल चलकर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए और सड़क पर शव रखने के साथ ही ईंट-पत्थर रखकर दोनों लेन पर जाम लगा दिया। इस दौरान कुछ वाहन सवारों ने निकलने की कोशिश की तो युवक डंडे लेकर दौड़े और वाहन में तोड़फोड़ का प्रयास किया।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

हंगामे के दौरान भीड़ ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। कुछ ही देर में एक्सप्रेसवे की दोनों लेन पर करीब पांच किलोमीटर तक जाम लग गया। कई एंबुलेंस भी फंसी रहीं हालांकि प्रदर्शन करने वालों को समझाकर सिपाही एंबुलेंस को निकलवाते रहे। सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया मृतका के परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। सीओ ने आश्वासन दिया कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलेगा, लेकिन अभी जाम खोल दें। इसके बाद रात आठ बजे प्रदर्शन कर रहे लोग एक्सप्रेसवे से हटे, लेकिन मांगे पूरी न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद सीओ और एसडीएम प्रज्ञा पांडेय ने परिजनों को समझाते हुए उनकी सभी मांगे पूरा कराने का आश्वासन दिया।

परिजनों की मांगों को लिखकर एसडीएम को दिया

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहित सिंह ने परिजनों की मांगों को लिखकर एसडीएम को दिया। इनमें मृतका के परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता, आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर गिराने, धमकी दे रहे आरोपी के परिजनों पर कार्रवाई करने, मृतका के नाम पर सड़क बनवाने, परिवार को सुरक्षा और मुकदमा फास्ट्रैक कोर्ट में चलाकर हत्यारोपी को फांसी दिलाने की मांग शामिल है।

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870