గేమింగ్ కుంభకోణం ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ప్రేమ జంట ఆత్మహత్య 50 ల్యాప్ ట్యాప్ లు చోరీ యువకుడి ఆత్మహత్య ఇంటర్ విద్యార్థి ఆత్మహత్య.. ‘లాస్ట్ డే’ అని స్టేటస్! ప్రేమ పెళ్లికి అడ్డంగా మారిన తల్లిదండ్రులను హతమార్చిన కూతురు గోదాముల్లో ఘోర అగ్నిప్రమాదం.. 8 మంది మృతి బస్సులో హఠాత్తుగా పొగలు ఒకే రోజు మూడు హత్యలు గేమింగ్ కుంభకోణం ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ప్రేమ జంట ఆత్మహత్య 50 ల్యాప్ ట్యాప్ లు చోరీ యువకుడి ఆత్మహత్య ఇంటర్ విద్యార్థి ఆత్మహత్య.. ‘లాస్ట్ డే’ అని స్టేటస్! ప్రేమ పెళ్లికి అడ్డంగా మారిన తల్లిదండ్రులను హతమార్చిన కూతురు గోదాముల్లో ఘోర అగ్నిప్రమాదం.. 8 మంది మృతి బస్సులో హఠాత్తుగా పొగలు ఒకే రోజు మూడు హత్యలు

Gangrape In Assam : युवती को कार से खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: February 26, 2026 • 4:26 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मंगेतर संग घूमने निकली युवती के साथ दरिंदगी

Gangrape In Assam: असम के सिलचर बाईपास पर मंगेतर के साथ कार में जा रही 28 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सात बदमाशों ने चाकू की नोक पर पीड़िता के साथ दरिंदगी की और डरा-धमकाकर रुपयों की उगाही भी की. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।

असम के सिलचर से मानवता को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है. यहां के रामनगर बाईपास रोड पर एक 28 वर्षीय युवती के साथ उसके मंगेतर (mangetar) के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. बाद में उससे 10 हजार रुपये भी वसूले. इस दरिंदगी ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है।

घटना 19 फरवरी की रात की है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने होने वाले पति (मंगेतर) के साथ कार में लॉन्ग ड्राइव (long drive) पर निकली थी. जब वो सिलचर के रामनगर बाईपास के पास पहुंचे, तभी बदमाशों के एक समूह ने उन्हें घेर लिया।

चाकू की नोक पर उसके मंगेतर को बंधक बना लिया

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि लगभग सात लोगों ने उनकी कार को रोका और उसे जबरन बाहर खींच लिया. बदमाशों ने चाकू की नोक पर उसके मंगेतर को बंधक बना लिया और युवती के साथ गैंगरेप किया. हैवानियत यहीं नहीं रुकी, आरोपियों ने उनसे पैसे की भी उगाही की. खबरों के अनुसार, बदमाशों ने डरा-धमकाकर पीड़िता से 10,000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवाए. उनसे पास जो पैसे थे, वो भी रख लिए. यानि कुल मिलाकर आरोपियों ने उनसे 20 हजार रुपये लूटे।

अन्य पढ़े: Bihar- सीमांचल में घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटेंगे- अमित शाह

पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को अरेस्ट किया

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है. मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज किए जा चुके हैं. इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. इस घटना के बाद सिलचर सहित पूरे असम में गुस्से की लहर है. सोशल मीडिया पर हजारों लोग आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।

सांसद सहित कई नेताओं ने घटना की निंदा की

राजनीतिक गलियारों में भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव सहित कई प्रमुख नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और गृह विभाग से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

अन्य पढ़े:

#Assam #Silchar #CrimeNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.