हैदराबाद । साइबर अपराधियों (Cyber Criminal) ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर एक सेवानिवृत्त जिला जज से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली। घटना शहर के मलकाजगिरी इलाके की बताई जा रही है। पुलिस (Police) के अनुसार, 69 वर्षीय पीड़ित को कुछ दिनों पहले अज्ञात लोगों के फोन आए। कॉल कर ने वालों ने खुद को कानून प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताते हुए दावा किया कि उनका मोबाइल नंबर महिलाओं की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों से जुड़ा हुआ है।
गिरफ्तारी के डर से घबराए जज ने दे दिए एक करोड़
साइबर ठगों ने पीड़ित सेवानिवृत्त जज को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। आरोपों और गिरफ्तारी के डर से घबराए जज ने ठगों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में किस्तों में एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर कर दी। कुछ समय बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने तीन दिन पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
ऐसे कॉल आने पर घबराने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करें
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। साइबर क्राइम अधिकारियों ने लोगों को आगाह करते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में ठग अक्सर खुद को पुलिस या सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और उनसे पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे कॉल आने पर घबराने के बजाय तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :