Police : कानून-व्यवस्था बनाए रखने ऐसे अभियान जारी रहेंगे – डीसीपी

By Ajay Kumar Shukla | Updated: February 12, 2026 • 6:55 PM

हैदराबाद । चारमीनार ज़ोन के डीसीपी किरण खरे (DCP Kiran Khare) प्रभाकर के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण और निर्देशों पर आज रैनबाज़ार थाना क्षेत्र में व्यापक कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (Operation)चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। इस विशेष अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त डीसीपी और एसीपी ने किया, जबकि रीनबाज़ार थाने के एसएचओ चि. नेताजी के साथ सशस्त्र पुलिस बल ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

6 राउडी शीटरों को हिरासत में लिया गया

डीसीपी ने बताया कि अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट या छेड़छाड़/फर्जी नंबर प्लेट के साथ चलाए जा रहे कुल 37 दोपहिया वाहनों को जब्त किया गया। 6 राउडी शीटरों सैयद अली, हबीब सिकंदर, तालिब खान, जाफर अली, अली हुसैन और सैयदुद्दीन को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया तथा उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया गया। नौ संदिग्ध सूची में शामिल व्यक्तियों खालिद, समीर, अजीज बाबा, हैदर अहमद, इब्राहिम, इब्राहिम खान, सैयद अली, शेख मोहम्मद और अजहर की पहचान कर उनके विवरणों की गहन जांच की गई।

तीन खतरनाक चाकू सहित अन्य सामान बरामद

पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान तीन खतरनाक चाकू, एक हुक्का सेट, पांच प पैकेट अवैध गांजा, तीन छोटे गैस सिलेंडर जप्त किया है। डीसीपी किरण खरे प्रभाकर ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #CordonAndSearch #CrimePrevention #HyderabadPolice #LawAndOrder #PublicSafety latestnews