తెలుగు | Epaper

भयंकर चक्रवाती तूफान की दस्तक! दिल्ली-NCR में आज बारिश का अलर्ट, पढ़ें 24 राज्यों के लिए IMD का अपडेट

digital@vaartha.com
[email protected]

दिल्ली-NCR में घने काले बादल छाए हैं और मौसम विभाग ने बारिश होने का अलर्ट भी दिया हुआ है। आज देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों में मौसम खराब रह सकता है। IMD ने अगले 3 दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है।

आज होली का त्योहार है और होलिका दहन है। आज मौसम विभाग ने देश के करीब 24 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट दिया है। दिल्ली-NCR में घने काले बादल छाए हैं। वहीं देश में गर्मी भी अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में बीता दिन साल 2025 का दूसरा सबसे गर्म दिन रहा। कल अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा। आज दिल्ली में बादल छाए रहने और रात में बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन बाड़मेर का अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा 41.2 डिग्री रहा। दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। केरल, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के समुद्री तटों पर चक्रवाती हवाएं 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 16 मार्च तक बारिश होने का अनुमान है। आइए जानते हैं कि दिल्ली-NCR समेत पूरे भारत में आज अगले 4 दिन मौसम कैसा रहने वाला है?

इन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल 14 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के सभी 8 राज्यों मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, असम, मेघालय, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबाद में आज और कल 14 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंधी तूफान आ सकता है। 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज से 16 मार्च तक 4 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।

देश में ताजा मौसमी परिस्थितियां

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी अफ़गानिस्तान और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश और निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर बना हुआ है। दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी असम और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है। पश्चिमी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे मालदीव क्षेत्र पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। पूर्वी दिशा में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम तक बना हुआ है।

इन राज्यों में लू चलने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आज गुजरात और कोंकण में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगीय मैदानी इलाकों में भी 16 मार्च तक लू चल सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर रात में गर्म मौसम रहने की संभावना है। 15 और 16 मार्च को ओडिशा, तटीय कर्नाटक में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।



Latest News Bihar : बिहार में दो नेताओं के समर्थकों के बीच संघर्ष

Latest News Bihar : बिहार में दो नेताओं के समर्थकों के बीच संघर्ष

Latest News Delhi : रामलीला के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का खास ध्यान

Latest News Delhi : रामलीला के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का खास ध्यान

Breaking News: Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं

Breaking News: Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं

Latest Hindi News : असंभव को संभव बना सकते हैं पीएम मोदी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Latest Hindi News : असंभव को संभव बना सकते हैं पीएम मोदी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870