తెలుగు | Epaper

दिल्ली की अदालत ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के दो आरोपियों की हिरासत अवधि बढ़ाई

Kshama Singh
Kshama Singh
दिल्ली की अदालत ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के दो आरोपियों की हिरासत अवधि बढ़ाई

आरोपियों ने भारत से सिम प्राप्त किए और उन्हें भेजा पाकिस्तान

दिल्ली की एक अदालत ने पाकिस्तान के लिए कथित तौर पर जासूसी करने के दो आरोपियों की पुलिस हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को सात दिनों के लिए बढ़ा दी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) श्रेया अग्रवाल ने कासिम और हसीन की हिरासत अवधि बढ़ा दी। दोनों आरोपियों को इससे पहले हिरासत अवधि समाप्त होने पर सीजेएम के समक्ष पेश किया गया था। न्यायाधीश ने हिरासत अवधि बढ़ाने के साथ पुलिस को दोनों आरोपियों को 12 जून को पेश करने का निर्देश दिया।

सीजेएम अदालत ने यह आदेश तब पारित किया जब पुलिस ने कहा कि ‘जासूसी नेटवर्क’ का पता लगाने,तकनीकी साक्ष्यों और उनके बैंक खातों में लेनदेन के बारे में पता लगाने के लिए आरोपियों की हिरासत की आवश्यकता है। दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि आरोपियों ने भारत से सिम प्राप्त किए और उन्हें पाकिस्तान भेजा, जहां उनका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने सेना के शिविरों सहित संवेदनशील स्थानों की तस्वीरें खींचीं और पाकिस्तान से अपने बैंक खातों में धन प्राप्त किया।

पाकिस्तान

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ठाणे के इंजीनियर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत ने जासूसी करने और युद्धपोतों व पनडुब्बियों के बारे में पाकिस्तान को संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किये गये मैकेनिकल इंजीनियर रविंद्र वर्मा को बृहस्पतिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वर्मा(27) को पिछले सप्ताह आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया था। वर्मा, रक्षा प्रौद्योगिकी से जुड़ी एक कंपनी में काम करता था।

वर्मा, ठाणे के कलवा का निवासी है और उसे उसकी रिमांड अवधि समाप्त होने पर बृहस्पतिवार को जिले की एक अदालत में पेश किया गया। वर्मा के वकील राजहंस गिरासे ने बताया कि पुलिस ने हिरासत में देने के लिए आग्रह नहीं किया और अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एटीएस ने पहले आरोप लगाया था कि वर्मा ने स्केच, चित्र व ऑडियो संदेशों के माध्यम से युद्धपोतों और पनडुब्बियों के बारे में संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के आकाओं को दी और बदले में भारत व विदेशों में विभिन्न बैंक खातों से पैसे प्राप्त किए।

एटीएस का दावा, भारत और विदेशों के विभिन्न बैंक खातों से पैसे मिले

पुलिस के अनुसार, ‘फेसबुक’ पर एक पाकिस्तानी एजेंट द्वारा मोहपाश में फंसाए जाने के बाद वर्मा को गोपनीय जानकारी देने का लालच दिया गया था। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि वर्मा ने जानबूझकर कई बार संवेदनशील जानकारी साझा की। एटीएस ने दावा किया कि जानकारी के बदले में वर्मा को भारत और विदेशों के विभिन्न बैंक खातों से पैसे मिले। वर्मा, रक्षा प्रौद्योगिकी से जुड़ी एक कंपनी में काम करता था इसलिए दक्षिण मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड तक उसकी पहुंच थी। वह नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों पर भी जाता था। एटीएस को संदेह है कि उसने पाकिस्तानी एजेंटों को पनडुब्बियों और युद्धपोतों के नाम भी बताए थे।

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870