తెలుగు | Epaper

Crime : टैक्सी चालकों को मारकर पहाड़ियों से फेंक देता था सीरियल किलर

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal
Crime : टैक्सी चालकों को मारकर पहाड़ियों से फेंक देता था सीरियल किलर

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 साल से था फरार, हुआ गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आर के पुरम क्राइम ब्रांच टीम ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। इस सीरियल किलर का नाम अजय लांबा है, जो करीब 25 साल से फरार था। अजय टैक्सी चालकों को अपना शिकार बनाता था। ये टैक्सी बुक करने के बाद उसे उत्तराखंड ले जाता था और वहां जाकर चालक की हत्या (Murder) के बाद उसके शव को पहाड़ियों से खाई में फेंक देता था। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर चार टैक्सी चालकों की हत्या की है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले कई वर्षों से एक्टिव था।

2001 से वारदातों को देता था अंजाम

साल 2001 से सीरियल किलर्स का ये गैंग वारदातों को अंजाम दे रहा था। टैक्सी चालकों के गायब होने के दर्जनों मामले दिल्ली में दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि इस गिरोह का दर्जनों टैक्सी चालकों के गायब होने में हाथ हो, इन्होंने उस चालकों की भी हत्या कर दी हो। जांच में सामने आया है कि ये लोग पहले दिल्ली से रेंट पर गाड़िया बुक करते थे, उसके बाद उसे उत्तराखंड ले जाते थे। उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया जाता था।

सीरियल किलर

चालक का गला घोंटकर उतार देता था मौत के घाट

उसके बाद चालक का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया जाता था। फिर शव को अल्मोड़ा, हल्द्वानी और उधमसिंह नगर जैसे इलाकों की गहरी खाइयों में फेंक दिया जाता था। जिससे कि चालक का शव किसी को बरामद न हो सके। उसके बाद ये लोग गाड़ी को ले जाकर नेपाल में बेच देते थे। मामले में चार चालकों की हत्या की पुष्टी हुई है। हालांकि, पुलिस ने केवल एक ही कैब ड्राइवर का शव बरामद किया था। तीन कैब ड्राइवर के शव तक नहीं मिले।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय लांबा नेपाल में भी करीब 10 साल तक छिपा रहा। इतना ही नहीं अजय ने वहां एक लड़की से शादी भी कर ली। इस गिरोह के अन्य सदस्य धीरेंद्र और दिलीप पांडे की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है। एक आरोपी धीरज अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Read Also : Politics : हरीश राव ने किसानों की आत्महत्या में तीव्र गिरावट के लिए केसीआर युग के सुधारों को दिया श्रेय

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

PM MOdi : पीएम मोदी का ट्वीट, भारत-अमेरिका साझेदारी पर जोर

PM MOdi : पीएम मोदी का ट्वीट, भारत-अमेरिका साझेदारी पर जोर

International : गैलेक्सी से पहले बना 5 करोड़ सूरज जितना भारी ब्लैक होल

International : गैलेक्सी से पहले बना 5 करोड़ सूरज जितना भारी ब्लैक होल

National : केदारनाथ धाम के पास टूटा ग्लेशियर

National : केदारनाथ धाम के पास टूटा ग्लेशियर

Mumbai : आतंकी संगठन ने दी 34 मानव बम लगाने की धमकी, हाई अलर्ट

Mumbai : आतंकी संगठन ने दी 34 मानव बम लगाने की धमकी, हाई अलर्ट

UP: शिक्षक दिवस पर 9 लाख शिक्षकों को कैशलेस इलाज सुविधा देने की घोषणा

UP: शिक्षक दिवस पर 9 लाख शिक्षकों को कैशलेस इलाज सुविधा देने की घोषणा

Punjab CM : स्वास्थ्य बिगड़ने पर पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती

Punjab CM : स्वास्थ्य बिगड़ने पर पंजाब CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती

Punjab Floods : मूसलाधार बारिश के चलते पंजाब में आई बाढ़

Punjab Floods : मूसलाधार बारिश के चलते पंजाब में आई बाढ़

Jammu and Kashmir : श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में बवाल

Jammu and Kashmir : श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में बवाल

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870