Delhi : कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी

By Kshama Singh | Updated: June 7, 2025 • 10:41 PM

कोरोना के 160 नए मामले आए सामने, 87 लोग स्वस्थ

दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 665 हो गई है। बीते 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 160 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 87 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। हालांकि, विशेषज्ञ कोरोना के इस वेरिएंट को ज्यादा खतरनाक नहीं मान रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में Corona के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,755 हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1,100 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं।

760 लोग कोरोना से हुए स्वस्थ

इस दौरान 760 लोगों को स्वस्थ होने के कारण अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया है। देश में Corona के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां शनिवार को सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1,806 थी। इसके बाद सबसे ज्यादा 717 सक्रिय मरीज गुजरात में हैं। वहीं दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कोविड के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को दस कोविड संक्रमित नौ मरीजों की पहचान की। इसी के साथ संक्रमित मरीजों का आंकडा 66 तक पहुंच गया है।

सबसे ज्यादा कोविड संक्रमित मरीज गुरुग्राम से

हरियाणा में सबसे ज्यादा कोविड संक्रमित मरीज गुरुग्राम से ही है। राहत की बात है कि संक्रमित सभी मरीजों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। दूसरी ओर नोएडा में कोरोना संक्रमित 28 नए मरीजों की पुष्टि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने की है। अब मरीजों की संख्या 218 हो गई है। नए मरीजों में तीन का इलाज अस्पताल में चल रहा है। नए मरीजों में से 25 का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। सात मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews corona Corona Virus delhi latestnews trendingnews