Delhi weather: 10 से ज्यादा राज्यों में बारिश की चेतावनी; यहां पर चलेगी लू

By digital@vaartha.com | Updated: April 29, 2025 • 10:13 AM

देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली में बूंदाबांदी हो सकती है। हरियाणा कुछ राज्यों में लू चलेगी।

 दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही शाम से बुधवार तक गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। 29 अप्रैल यानी आज असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस दौरान 50-60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। 

यहां पर 2 मई तक बारिश का अलर्ट

लू की चेतावनी

अगले 4 दिनों के दौरान गुजरात में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद के 4 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

Read: More : Bihar Weather Forecast: 22 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi Delhi-Weather latestnews trendingnews