Raja Ram Mandir : अनोखा मंदिर, भगवान राम को रोज पुलिस की सलामी

By Surekha Bhosle | Updated: March 26, 2026 • 1:08 PM

Unique Indian Temples: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शहर ओरछा में स्थित राम राजा मंदिर अपने आप में एक अनोखी आस्था और परंपरा का केंद्र है. यह भारत का इकलौता ऐसा मंदिर माना जाता है, जहां भगवान राम को भगवान नहीं, बल्कि एक राजा के रूप में पूजा जाता है. लेकिन आखिर इस अनोखी परंपरा के पीछे की कहानी क्या है, आइए जानते हैं.

Orchha Ram Raja Temple: भारत में भगवान राम के कई मंदिर हैं, जहां उनकी पूजा आराध्य देव के रूप में होती है. लेकिन बुंदेलखंड की धरती पर बसा ओरछा एक ऐसी जगह है, जहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम को भगवान नहीं, बल्कि इस रियासत का राजा माना जाता है. खास बात यह है कि यहां हर दिन पुलिस के जवान उन्हें बाकायदा हथियारों के साथ सलामी (guard of Honour) देते हैं.

सलामी और भव्य पूजा का संगम

यहां आज भी सदियों पुरानी परंपरा जीवंत है और प्रशासन का कोई भी काम शुरू होने से पहले राजा राम की अनुमति यानी उनके आशीर्वाद को जरूरी माना जाता है. आइए रामनवमी के खास मौके पर इस मंदिर की परंपरा और उस पौराणिक कहानी कहानी के बारे में जानते हैं, जो इसे बाकी मंदिरों से बिल्कुल अलग बनाती है.

राजा के रूप में होती है पूजा

इस मंदिर में भगवान राम को राम राजा कहा जाता है और उन्हें ओरछा (Orchha) का वास्तविक शासक माना जाता है. मंदिर में पूजा-पाठ भी किसी राजा की तरह ही होता है, दरबार लगता है, नियम-कायदे होते हैं और पूरी व्यवस्था राजसी परंपराओं के अनुसार चलती है. यहां आने वाले श्रद्धालु भी भगवान के दर्शन राजा की तरह करते हैं, मानो वे किसी दिव्य दरबार में उपस्थित हों.

अन्य पढ़े: Dhaka- ईद से पहले बड़ा हादसा, ढाका जा रही बस नदी में गिरी, 16 लोगों की मौत

पौराणिक कथा

इस अनोखे मंदिर के पीछे एक बेहद रोचक और भावनात्मक कथा जुड़ी है. ओरछा की महारानी कुंवरि गणेश भगवान राम की अनन्य भक्त थीं. एक बार राजा मधुकर शाह से विवाद के बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वे अयोध्या से खुद भगवान राम को ओरछा लेकर आएंगी. रानी अयोध्या पहुंचीं और सरयू नदी के किनारे कई दिनों तक कठोर तपस्या की. जब भगवान राम प्रकट नहीं हुए, तो उन्होंने अपनी भक्ति की परीक्षा देते हुए नदी में छलांग लगा दी. उनकी अटूट श्रद्धा से प्रसन्न होकर भगवान राम बाल रूप में प्रकट हुए.

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #RajaRamMandir #OrchhaTemples #UniqueIndianTemples