Ashadha Amavasya: तुलसी पूजा से मिलेगा विशेष पुण्य

By Surekha Bhosle | Updated: June 24, 2025 • 8:55 PM

इस साल आषाढ़ अमावस्या (Ashadha Amavasya) 25 जून को मनाई जाएगी, जिसे दर्श अमावस्या भी कहते हैं. ऐसा कहा जाता है आषाढ़ अमावस्या के दिन तुलसी (Tulsi )के पौधे से किए गए कुछ उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और साथ ही पितरों की भी कृपा दिलाते हैं।

अमावस्या Ashadha Amavasya को हिंदू धर्म को धार्मिक और ज्योतिष की दृष्टि से बेहद पुण्यदायी और लाभकारी माना गया है. आषाढ़ माह में पड़ने वाली अमावस्या का खास महत्व होता है. इस साल आषाढ़ अमावस्या 25 जून को मनाई जाएगी, जिसे दर्श अमावस्या भी कहते हैं. दर्श अमावस्या का दिन पितरों की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम होता है. ऐसा कहा जाता है आषाढ़ अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे से किए गए कुछ उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और साथ ही पितरों की भी कृपा दिलाते हैं।

आषाढ़ अमावस्या Ashadha Amavasya के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना गया है. इस दिन तुलसी को जल चढ़ाना, तुलसी के पास दीपक जलाना और तुलसी पर 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करना फलदायी होता है. हालांकि, अमावस्या के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन आप तुलसी के पौधे की पूजा कर सकते हैं और घी का दीपक जला सकते हैं. अगर आप आषाढ़ अमावस्या पर तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करते हैं, तो आपके घर में धन लाभ के योग बनते हैं।

आषाढ़ अमावस्या पर तुलसी के उपाय

तुलसी की पूजा:- आषाढ़ अमावस्या Ashadha Amavasya के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. फिर तुलसी के पौधे को गंगाजल से साफ करें. इसके बाद, तुलसी के पौधे को रोली, चंदन, फूल और 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए।

दीपदान:- आषाढ़ अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती अर्पित करें. अगर आप अगरबत्ती नहीं जलाना चाहते हैं, तो आप धूपबत्ती भी जला सकते हैं।

परिक्रमा:- आषाढ़ अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे पर तांबे के लोटे जल चढ़ाना चाहिए. इसके बाद तुलसी की 7 या 11 बार परिक्रमा करें और तुलसी माता को प्रणाम करें।

मंत्र जाप:- आषाढ़ अमावस्या पर तुलसी माता की आरती करें और “ॐ श्री तुलस्यै नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए।

तुलसी से धन प्राप्ति के उपाय

Read more: Jyestha Amavasya 2025: जीवन की परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाले उपाय

#Ashadh Amavasya Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार