Alert : पूजा घर के आस पास न रखें ये चीजें, हो जाएंगे बर्बाद

Read Time:  1 min
पूजा
पूजा
FONT SIZE
GET APP

पूजा घर के पास रखी ये चीजें तुरंत हटा दें

घर का वो कोना जो हमें सबसे ज्यादा शांति देता है वो होता है पूजा वाला स्थान। पूजा घर को सजाने-संवारने में हम खूब मेहनत करते हैं। वहीं कुछ वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करके पूजा घर के हर कोने में पॉजिटिव एनर्जी (Energy) भर देते हैं। ये सब करने के बाद भी कुछ लोग ऐसी-ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसका परिणाम सही नहीं होता है। जाने-अनजाने में हम पूजा घर में कुछ ऐसी चीजें भी रख देते हैं जो नहीं रखनी चाहिए। तो आज जानते हैं कि आखिर पूजा घर (House of Worship) से तुरंत कौन-कौन सी चीजें हटानी चाहिए।

1. फुटवियर

  • पूजा घर में फुटवियर का इस्तेमाल ना करें। साथ ही आसपास शू स्टैंड तो बिल्कुल भी ना रखें। ऐसी पवित्र जगह से जूते-चप्पल दूर ही रखें। कोशिश करें कि आपका शू स्टैंड घर कहीं ऐसी जगह हो जहां बार-बार नजर ना जाए।

2. लेदर का बैग

  • पूजा घर में सभी अशुद्ध चीजों को दूर रखना चाहिए। गलती से भी इस जगह पर लेदर से बनी कोई चीज ना रख दें। कई बार जाने-अनजाने में लोग लेदर बैग का इस्तेमाल पूजा घर में भी करने लगते हैं। पूजा घर जैसे पवित्र स्थान पर लेदर का सामान रखना बहुत गलत है। इससे ना सिर्फ उस जगह की एनर्जी खराब होती है बल्कि नेगेटिव चीजें आसपास जल्द ही घर करने लगती हैं।

3. ना चढ़ाएं ऐसे फूल

  • ऐसा अधिकतर होता होगा कि आप भगवान को रोज ताजे फूल नहीं चढ़ा पाते होंगे। कई बार ऐसा होता है कि एक दिन पहले ही हम अगले दिन की Pooja के लिए फूल खरीदकर हम रख लेते हैं। ऐसे में ये फूल भगवान पर चढ़ाना सही नहीं है। माना गया है कि ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी खूब आती है। Pooja घर में हमेशा ताजे फूलों का ही इस्तेमाल करें।

4. ऐसी मूर्तियां ना रखें

  • Pooja घर में हमेशा साफ-सुथरी मूर्तियों को ही जगह दीजिए। कोई भी टूटी-फूटी मुर्ति गलती से भी Pooja घर के अंदर ना रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर कभी भी कोई मूर्ति खंडित दिखे तो उसे तुरंत ही वहां से हटा दीजिए और जल्द से जल्द नई मूर्ति स्थापित कर दीजिए।

5. ना रखें ऐसी तस्वीर

  • तमाम लोग पूजा घर में अपने पूर्वजों की तस्वीरें लगाकर रखते हैं। ऐसा करना सही नहीं है। आप किसी दूसरे कमरे में इन तस्वीरों को लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक पूजा घर में इन तस्वीरों को लगाना सही नहीं है। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो हो सकता है कि घर में हमेशा टेंशन ही रहती हो। आपकी तरक्की में भी खूब बाधा आएगी। हो सकता है कि आपके रुके हुए काम लंबे समय तक ना पूरे हो।
digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।