Hariyali Teej : हरियाली तीज पर इस विधि से करें पूजा

Read Time:  1 min
Hariyali Teej
Hariyali Teej
FONT SIZE
GET APP

शिव-पार्वती की बरसेगी विशेष कृपा

Hariyali Teej : हरियाली तीज ( Hariyali Teej) का त्योहार इस साल 27 जुलाई (27th July) 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रहती हैं और शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान पूजा करती हैं। यहां आप जानेंगे हरियाली तीज की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej : हरियाली तीज हर साल सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तीज 27 जुलाई को मनाई जा रही है। इस तीज का व्रत मुख्य रूप से शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रहती हैं। वहीं कुछ जगहों पर ये व्रत कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की खुशी में मनाया जाता है। इस पर्व में महिलाएं झूले झूलती हैं और लोक गीत गाकर उत्सव मनाती हैं। अब सवाल ये उठता है कि इस व्रत की पूजा विधि क्या है तो चलिए इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

श्रावणी तीज भी कहा जाता है जो हर साल सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तीज 27 जुलाई को मनाई जा रही है। इस तीज का व्रत मुख्य रूप से शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रहती हैं। वहीं कुछ जगहों पर ये व्रत कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की खुशी में मनाया जाता है। इस पर्व में महिलाएं झूले झूलती हैं और लोक गीत गाकर उत्सव मनाती हैं। अब सवाल ये उठता है कि इस व्रत की पूजा विधि क्या है तो चलिए इस बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

हरियाली तीज की पूजा विधि

  • तीज के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर घर की अच्छे से साफ-सफाई कर लें।
  • इसके बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें जिससे किसी भी तरह की अपवित्रता न रहे।
  • इसके बाद घर के मंदिर के पास एक चौकी लगाएं और उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछा लें।
  • फिर इस चौकी पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की मूर्तियों को स्थापित करें।
  • फिर भगवान शिव और गणेश जी को नए वस्त्र में धोती और अंगोछा अर्पित करें तो माता पार्वती को साड़ी और अन्य श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं।
  • इसके बाद मंत्र जाप करें और हरियाली तीज की कथा सुनें।
  • अंत में आरती करके प्रसाद सभी में बांट दें।
  • कई जगह पर हरियाली तीज की पूजा पूरी रात चलती है। महिलाएं मिलकर रात्रि भर जागरण और भजन-कीर्तन करती हैं।

हरियाली तीज पूजा शुभ मुहूर्त 2025 (Hariyali Teej Puja Muhurat 2025)

हरियाली तीज की पूजा के लिए प्रदोष काल का समय सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा यहां हम आपको दिन भर के शुभ मुहूर्तों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो इस प्रकार हैं…

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:17 AM से 04:58 AM
  • प्रातः सन्ध्या 04:37 AM से 05:40 AM
  • अभिजित मुहूर्त 12:00 PM से 12:55 PM
  • विजय मुहूर्त 02:43 PM से 03:38 PM
  • गोधूलि मुहूर्त 07:15 PM से 07:36 PM
  • सायाह्न सन्ध्या 07:15 PM से 08:18 PM
  • अमृत काल 01:56 PM से 03:34 PM
  • निशिता मुहूर्त 12:07 AM, जुलाई 28 से 12:49 AM, जुलाई 28
  • रवि योग 04:23 PM से 05:40 AM, जुलाई 28

हरियाली तीज पर हरा रंग क्यों पहनते हैं ?

हरा रंग सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इस वजह से हरियाली तीज के व्रत में ​महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ी, हरे रंग की बिंदी, हरे रंग की माला आदि का उपयोग करती हैं. सोलह श्रृंगार में हरे रंग को प्राथमिका देते हैं.

हरियाली तीज का इतिहास क्या है?

यह उस दिन का प्रतीक है जब शिव ने पार्वती को उनकी लंबी तपस्या के बाद अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था, जो वैवाहिक भक्ति और प्रेम का प्रतीक है । यह त्यौहार मानसून के मौसम की शुरुआत के साथ भी आता है, जो प्रकृति की हरियाली और नवीनीकरण का जश्न मनाता है, यही कारण है कि इसे “हरियाली” तीज कहा जाता है।

अन्य पढ़ें: Kanpur : एकता की मिसाल, एक साथ पूजा और नमाज का अद्भुत तीर्थस्थल

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।