Vastu Tips : छत पर पीपल उगना शुभ या अशुभ?

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: September 1, 2025 • 11:26 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

Peepal Tree: हिंदू धर्म में पीपल ( Peepal) के वृक्ष को पवित्र माना गया है—यह भगवान विष्णु, शिव और ब्रह्मा का वास स्थल माना जाता है। लेकिन छत या दीवारों पर पीपल का उगना अशुभ संकेत माना जाता है। यह गृह दोष और वास्तु दोष उत्पन्न कर सकता है।

बरसात में छत पर उग आया पीपल का पेड़?

Vastu Tips: अक्सर बरसात के समय में घर की छत या बालकनी में (Peepal Tree) पीपल का पेड़ निकल आता है। वास्तु शास्त्र अनुसार इस पेड़ का घर में निकलना अशुभ माना जाता है इसलिए इसे तुरंत हटा देने की सलाह दी जाती है

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा की जाती है क्योंकि पीपल के पेड़ में देवताओं का वास माना गया है लेकिन इस पेड़ का घर में होना वास्तु शास्त्र के अनुसार उचित नहीं माना जाता है। यही कारण है कि पीपल के पेड़ को घर में नहीं उगने देना चाहिए और अगर गलती से उग आये तो इसे उखाड़ देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि पीपल का पेड़ घर में होने से परिवार के लोग तरक्की नहीं कर पाते और इसके होने से रोज नयी समस्याओं का जन्म होता है। वैसे तो पीपल के पेड़ को काटना नहीं चाहिए क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है लेकिन अगर किसी विशेष परिस्थिति में इसे काटना पड़े तो उसकी पूजा करके रविवार को ही काटना चाहिए और किसी दिन नहीं काटना चाहिए।

पीपल का पेड़ कैसे उखाड़ें?

यदि आपके घर में पीपल का पेड़ उग गया है तो इसे थोड़ा सा बड़ा होने दें। उसके बाद इस पौधे को मिट्टी सहित खोदकर घर के बाहर किसी साफ जगह पर लगा दें। पेड़ उखाड़ने से पहले इसकी पूजा करें। उस पर कच्चा दूध चढ़ाएं। फिर उसे उस स्थान से निकालकर कहीं ओर लगा दें। ऐसा करने से आपको वास्तु दोष नहीं लगेगा। 

शनिवार को जरूर करनी चाहिए पीपल की पूजा

पीपल के पेड़ की पूजा शनिवार के दिन करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे शनि दोष से मुक्ति मिलती है साथ ही पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

पेड़ का क्या रहस्य है?

पीपल भगवान विष्णु का जीवन्त और पूर्णत:मूर्तिमान स्वरूप है। भगवान कृष्ण कहते हैं- समस्त वृक्षों में मैं पीपल का वृक्ष हूँ। स्वयं भगवान ने उससे अपनी उपमा देकर पीपल के देवत्व और दिव्यत्व को व्यक्त किया है। शास्त्रों में वर्णित है कि पीपल की सविधि पूजा-अर्चना करने से सम्पूर्ण देवता स्वयं ही पूजित हो जाते हैं।

रात में पीपल के पेड़ के पास क्यों नहीं जाना चाहिए?

रात के समय पीपल के पेड़ या बाकी पेड़ों के नीचे सोने से इसलिए मना किया जाता है क्योंकि रात के समय पेड़ हवा में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं.जो मानव शरीर के लिए सही नहीं होती है, ज्यादा देर कार्बन डाइऑक्साइड लेने की वजह से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा की कमी हो सकती है.

अन्य पढ़ें:

https://hindi.vaartha.com/mrityu-panchak-an-inauspicious-period-of-5-days/devotion/58852/

#BreakingNews #HindiNews #HinduBeliefs #LatestNews #PeepalTree #SacredTree #SpiritualSignificance #VedicTradition

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.