Maha Shivratri : ज्योतिर्लिंग नहीं जा पा रहे? महाशिवरात्रि पर ऐसे करें पूजा

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: February 13, 2026 • 5:30 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

Maha Shivratri 2026 Jyotirlinga Darshan: महाशिवरात्रि के दिन शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। लेकिन अगर आप किसी कारण ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं तो आप घर बैठे भी इनके दर्शन करने का पुण्य फल प्राप्त कर सकते हैं।

Maha Shivratri 2026, 12 Jyotirling Darshan Pujan Mantra: भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग श्रद्धालुओं की आस्था का बड़ा केंद्र माने जाते हैं। जहां पूरे साल भक्तों का तांता लगा रहता है। लेकिन महाशिवरात्रि के दिन इन ज्योतिर्लिंगों में सबसे ज्यादा भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। दरअसल (Maha Shivratri) महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। ऐसे में इस दिन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना बेहद सौभाग्य की बात मानी जाती है। लेकिन अगर आप इस महाशिवरात्रि ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने की इच्छा रखते हैं और किसी कारण वहां जाने का मौका नहीं मिल पा रहा है। तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे मंत्र और स्तुति के बारे में बताएंगे जिससे आप घर बैठे एक नहीं बल्कि सभी 12 ज्योतिर्लिंग (12 Jyotirling) के दर्शन-पूजन करने का फल प्राप्त कर सकते हैं। 

अन्य पढ़े: PM Modi- रेडियो दिवस पर पीएम मोदी बोले- रेडियो आज भी जोड़ने की भरोसेमंद आवाज

12 ज्योतिर्लिंग स्तुति

सौराष्ट्रे सोमनाथं च श्रीशैले मल्लिकार्जुनम्।

उज्जयिन्यां महाकालमोंकारं ममलेश्वरम् ॥1॥
परल्यां वैजनाथं च डाकियन्यां भीमशंकरम्।
सेतुबन्धे तु रामेशं नागेशं दारुकावने ॥2॥
वारणस्यां तु विश्वेशं त्र्यम्बकं गौतमी तटे।
हिमालये तु केदारं ध्रुष्णेशं च शिवालये ॥3॥
एतानि ज्योतिर्लिंगानि सायं प्रातः पठेन्नरः।
सप्तजन्मकृतं पापं स्मरेण विनश्यति ॥4॥

12 ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम्

12 ज्योतिर्लिंग मंत्र (12 Jyotirlinga Mantra)

  1. सोमनाथ – ॐ सोमनाथाय नमः।
  2. मल्लिकार्जुन – ॐ मल्लिकार्जुनाय नमः।
  3. महाकालेश्वर – ॐ महाकालेश्वराय नमः।
  4. ओम्कारेश्वर – ॐ ओम्कारेश्वराय नमः।
  5. वैद्यनाथ – ॐ वैद्यनाथाय नमः।
  6. भीमाशङ्कर – ॐ भीमाशङ्कराय नमः।
  7. रामेश्वर – ॐ रामेश्वराय नमः।
  8. नागेश्वर – ॐ नागेश्वराय नमः।
  9. विश्वनाथ – ॐ विश्वनाथाय नमः।
  10. त्र्यम्बकेश्वर – ॐ त्र्यम्बकेश्वराय नमः।
  11. केदारनाथ – ॐ केदारनाथाय नमः।
  12. घृष्णेश्वर – ॐ घृष्णेश्वराय नमः।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #MahaShivratri2026 #JyotirlingaDarshan #HarHarMahadev

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.