हीरे का ‘वैर नाम’ आभूषण और सोना लापता, DGP रिपोर्ट से मचा सनसनीखेज खुलासा
मुख्य बातें: –
- कुछ कीमती आभूषणों का रिकॉर्ड अधूरा मिला
- सोने के भंडार में गड़बड़ी के संकेत
- सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल
- पुराने रिकॉर्ड और वर्तमान स्टॉक में अंतर
तिरुवनंतपुरम : केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के मध्य में स्थित है पद्मनाभ स्वामी का मंदिर। देश के सबसे चर्चित और समृद्ध मंदिरों में शामिल Sree Padmanabhaswamy Temple एक बार फिर सुर्खियों में है। मंदिर के खजाने से जुड़े कीमती आभूषण और सोना गायब होने की खबर ने प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच चिंता बढ़ा दी है। DGP रिपोर्ट में बड़ा खुलासा- मामले में सामने आई (DGP) रिपोर्ट के अनुसार मंदिर के खजाने में रखे कुछ बहुमूल्य आभूषणों और सोने का रिकॉर्ड मेल नहीं खा रहा है। रिपोर्ट में विशेष रूप से हीरे जड़े ‘वैर नाम’ आभूषण के गायब होने का जिक्र किया गया है।
Padmanabhaswamy Mandir News: केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से कीमती आभूषण और सोना गायब होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है. DGP की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘वैर नाम’ नाम का दुर्लभ हीरे का आभूषण पिछले छह महीनों से गायब है. भक्तों द्वारा दान किए गए 78 ग्राम सोने और एक सोने के दीपक का भी रिकॉर्ड नहीं मिल रहा. पुलिस ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है. मंदिर प्रशासन अब जांच के घेरे में आ गया है।
तिरुवनंतपुरम के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर
दुनिया के सबसे रहस्यमयी और अमीर मंदिरों में गिने जाने वाले तिरुवनंतपुरम के श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर से अब ऐसी खबर सामने आई है जिसने सिर्फ केरल ही नहीं, पूरे देश को चौंका दिया है. सदियों पुराने खजाने और कड़ी सुरक्षा के लिए मशहूर इस मंदिर में अगर हीरे का दुर्लभ आभूषण और भक्तों का चढ़ाया सोना ही गायब होने लगे, तो सवाल सिर्फ चोरी का नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता का बन जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर से ‘वैर नाम’ नाम का कीमती हीरे का आभूषण पिछले छह महीनों से गायब है. यही नहीं, भक्तों द्वारा दान किए गए करीब 78 ग्राम सोने का भी हिसाब नहीं मिल रहा. मामला तब और गंभीर हो गया जब DGP की रिपोर्ट में इन गड़बड़ियों का जिक्र सामने आया. अब मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और खजाने की देखरेख पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।
मलयालम मनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक Padmanabhaswamy Mandir पद्मनाभस्वामी मंदिर सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि इसे भारत की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक संपदा का प्रतीक माना जाता है. यहां के तहखानों में अरबों की संपत्ति होने के दावे पहले भी सुर्खियों में रहे हैं।
अन्य पढ़े: Shaniwar Ke Niyam : शनिवार के दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम
ऐसे में मंदिर के गर्भगृह से जुड़े कीमती आभूषणों और सोने की गुमशुदगी बेहद संवेदनशील मामला बन गया है. रिपोर्ट के मुताबिक ‘वैर नाम’ आभूषण को मरम्मत के लिए भेजा गया था, लेकिन वह वापस मंदिर के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हुआ. इसी दौरान एक सोने का दीपक भी मरम्मत के नाम पर बाहर गया और अब तक नहीं लौटा. पुलिस ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना है. DGP ने राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने और सभी कीमती वस्तुओं को हाई सिक्योरिटी स्ट्रॉन्ग रूम में शिफ्ट करने की सलाह दी है।
गायब हुए हीरे के आभूषण और सोने से बढ़ी चिंता
- रिपोर्ट के अनुसार मंदिर प्रशासन के रिकॉर्ड में कई कीमती वस्तुओं का हिसाब मेल नहीं खा रहा. इनमें सबसे अहम ‘वैर नाम’ नाम का दुर्लभ हीरे का आभूषण है, जिसे छह महीने पहले मरम्मत के लिए बाहर भेजा गया था. पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आभूषण अब तक वापस नहीं आया. इसके अलावा भक्तों द्वारा चढ़ाए गए लगभग 78 ग्राम सोने की कमी भी दर्ज की गई है।
- मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया क्योंकि पद्मनाभस्वामी मंदिर (Padmanabhaswamy Mandir) की सुरक्षा व्यवस्था हमेशा से बेहद सख्त मानी जाती रही है. मंदिर के तहखानों और खजाने की निगरानी के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू हैं. बावजूद इसके अगर रिकॉर्ड और वास्तविक संपत्ति में अंतर पाया जा रहा है, तो यह प्रशासनिक लापरवाही या किसी बड़े नेटवर्क की आशंका को जन्म देता है।
सोने का दीपक भी रिकॉर्ड से गायब
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एक सोने का दीपक मरम्मत के लिए बाहर भेजा गया था, लेकिन छह महीने बीतने के बाद भी उसे वापस मंदिर रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया. पुलिस ने इसे गंभीर मामला मानते हुए राज्य सरकार को चेतावनी दी है।
अन्य पढ़े: