Vijay Mallya : भगवान में गहरी आस्था रखते हैं माल्या…

By Surekha Bhosle | Updated: June 7, 2025 • 2:10 PM

सबरीमाला मंदिर में कर चुके हैं सोने की छत दान, इन मंदिरों में भी करोड़ों का…

Vijay Mallya Podcast Interview: विजय माल्या ने राज शमानी के पॉडकास्ट में अपनी धार्मिक आस्था को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने बताया कि उन्होंने कई मंदिरों में करोड़ों का दान किया और भगवान में गहरी आस्था रखते हैं।

Vijay Mallya Podcast Interview: बैंक घोटाले के आरोप में लंबे समय से चर्चा में रहे उद्योगपति विजय माल्या ने हाल ही में एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में अपनी निजी आस्था और भगवान के प्रति विश्वास को लेकर कई बातें साझा की हैं. राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान माल्या से जब सवाल किया गया क्या आप भगवान में विश्वास करते हैं? इसके जवाब में विजय माल्या ने कहा कि वे पूरी तरह धार्मिक हैं और भगवान में गहरा विश्वास रखते हैं. इस इंटरव्यू का वह हिस्सा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें माल्या ने कहा कि उन्होंने भारत के लगभग सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन किए हैं और अपनी मां की श्रद्धा के अनुसार कई जगहों पर भेंट भी दी है।

उन्होंने बताया कि पूजा, व्रत और मंदिर यात्राएं उनके जीवन का एक अहम हिस्सा रही हैं. वे वर्षों से धार्मिक नियमों का पालन करते आ रहे हैं और उनका मानना है कि अध्यात्म से मन को शांति मिलती है. विजय माल्या ने साफ शब्दों में कहा कि वे भगवान में बहुत आस्था रखते हैं और स्वयं को एक गहरा धार्मिक व्यक्ति मानते हैं।

मंदिरों में किया करोड़ों का चढ़ावा

Read more: Vijay Malya: आरसीबी टीम को बधाई देने वाले विजय माल्या पर ट्रोल!

#Vijay Mallya Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar Latest news in Hindi News in Hindi today hindi vaartha news ताज़ा ख़बर हिन्दी समाचार