Panchak : मृत्यु पंचक, 5 दिनों का अशुभ काल

By Surekha Bhosle | Updated: September 1, 2025 • 11:06 AM

महत्वपूर्ण तिथियाँ और समयसीमा

मृत्यु पंचक क्यों विशेष है?

Panchak In September 2025: पंचक 6 सितंबर 2025 से शुरू हो रहा है। शनिवार के दिन से शुरू होने के कारण ये मृत्यु पंचक होगा। शास्त्रों में इस पंचक (Panchak) को बेहद कष्टकारी माना गया है। इस दौरान शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याएं बढ़ जाती हैं और साथ ही दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है इसलिए इस दौरान जोखिम भरे कार्यों को करने से मना किया जाता है। ये एक अशुभ पंचक है इसलिए इस अवधि में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए। जानते हैं सितंबर में मृत्यु पंचक कब से कब तक रहेगा

सितंबर पंचक 2025

सितंबर में पंचक 6 की सुबह 11:21 से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 10 सितंबर की शाम 04:03 पर होगी। ये मृत्यु पंचक होगा।

मृत्यु पंचक में क्या कार्य न करें

पंचक में किसी की मृत्यु हो जाए तो क्या करें?

यदि मृत्यु पंचक के दौरान किसी की मृत्यु हो जाए तो पंचक दोष से बचने के लिए शव के साथ आटे या कुश के पांच पुतले बनाकर उनका भी अंतिम संस्कार करना चाहिए।

मृत्यु पंचक में क्या नहीं करना चाहिए?पंचक काल में ना करें ये काम

जैसे इस समय ईंधन, लकड़ी आदि चीजें एकत्रित नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से अग्नि का भय रहता है। पंचक काल में दक्षिण दिशा की यात्रा करना अशुभ माना गया है। मान्यता है कि दक्षिण दिशा, यम की दिशा मानी जाती है, जो मृत्यु के देवता हैं।

मृत्यु पंचक कब होता है?

शनिवार से जब पंचक का आरंभ होता है तो इसे मृत्‍यु पंचक कहते हैं। माना जाता है कि यह पंचक मृत्‍यु के समान कष्‍ट देते हैं और इस दौरान कोई भी कार्य करने के परिणाम अशुभ होते हैं। इन 5 दिनों में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं और इस दौरान पूजापाठ का बहुत महत्‍व होता है।

अन्य पढ़ें:

#BreakingNews #HindiNews #HinduAstrology #LatestNews #MrityuPanchak #Panchak2025 #SpiritualAlert #VedicWisdom