Nirjala Ekadashi 2025: बिना व्रत राशि अनुसार करें ये आसान उपाय

Author Icon By digital
Updated: June 4, 2025 • 10:46 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

Nirjala Ekadashi 2025: 6 जून 2025 को पड़ने वाली निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2025) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह एकादशी साल की सबसे कठिन मानी जाती है क्योंकि इसमें पानी और अन्न दोनों का त्याग किया जाता है।

यदि किसी कारणवश आप उपवास नहीं रख सकते तो भी राशि मुताबिक विशेष उपाय करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा पा सकते हैं।

निर्जला एकादशी पर करें ये धार्मिक उपाय
राशि अनुसार उपाय: जानिए किस राशि को क्या करना चाहिए
मेष राशि:

लाल वस्त्र धारण करें और लाल मिठाई का दान करें। विष्णु मंत्रों का जाप करें।

वृषभ राशि:

सफेद पुष्प और दूध अर्पित करें। साथ ही गरीबों को अन्न दान करें।

मिथुन राशि:

हरे वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु को फल अर्पित करें। तुलसी की माला से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि:

गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। भगवान विष्णु को दूध से स्नान कराएं।

सिंह राशि:

केसर युक्त खीर का भोग लगाएं और विद्यार्थियों को पुस्तक या पेन दान करें।

कन्या राशि:

जल का दान करें और जरूरतमंदों को जलपान कराएं। विष्णु देवालय में दीप दान करें।

तुला राशि:

सफेद पुष्प और बर्फी अर्पित करें। लाल वस्त्र पहनें और गुड़-चना का दान करें।

वृश्चिक राशि:

लाल पुष्प और फल अर्पित करें। किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं।

धनु राशि:

अपने गुरुजनों को उपहार दें। पीले वस्त्र और दही या दूध का दान करें।

मकर राशि:

भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराएं। पशुओं को अन्न डालें।

कुंभ राशि:

भक्तिभाव से विष्णु मंत्रों का जाप करें और मंदिर में दीप जलाएं।

मीन राशि:

केला और पीली मिठाई का दान करें। ज़रूरतमंदों की सहायता करें।

विष्णु कृपा के लिए विशेष मंत्र:

नमो भगवते वासुदेवाय – इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें।

अन्य पढ़ें: Silver rate today: जानें 3 जून 2025 को चांदी के ताज़ा भाव
अन्य पढ़ें: RCB vs PBKS: अहमदाबाद पिच रिपोर्ट, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद

# Paper Hindi News #EkadashiVrat #Google News in Hindi #Hindi News Paper #HinduFestivals #NirjalaEkadashi2025 #VishnuBhakti #ZodiacRemedies

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.