Dewald Brevis: डेवाल्ड ब्रेविस ने तोड़ा एडेन मार्करम का रिकॉर्ड

By Dhanarekha | Updated: September 9, 2025 • 8:19 PM

बने SA20 के सबसे महंगे खिलाड़ी

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 के 2026 सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूट गए। इस नीलामी में 541 खिलाड़ी शामिल थे। इसमें साउथ अफ्रीका(South Africa) के युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस(Dewald Brevis) ने इतिहास रच दिया। कुछ ही मिनटों में उन्होंने अपने ही देश के कप्तान एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। यह लीग का चौथा सीजन होगा, जिसमें 6 फ्रेंचाइजी 84 स्थानों के लिए बोली लगा रही हैं

ब्रेविस को मिली 8.3 करोड़ की रिकॉर्ड बोली

डेवाल्ड ब्रेविस(Dewald Brevis) पर 16.5 मिलियन रैंड की बोली लगी, जो भारतीय करेंसी(Indian Currency) में करीब 8 करोड़ 30 लाख रुपये है। इस भारी भरकम बोली के साथ वह एसए20 लीग के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले सीजन तक वह एमआई केपटाउन के लिए खेलते थे, लेकिन अब वह प्रेटोरिया कैपिटल्स का हिस्सा होंगे। ब्रेविस(Dewald Brevis) को खरीदने के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स, एमआई और रॉयल्स जैसी टीमों ने भी बोली लगाई, लेकिन अंत में प्रेटोरिया कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

एडेन मार्करम का रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले, सनराइजर्स ईस्टर्न केप को दो बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान एडेन मार्करम लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्हें डरबन सुपर जायंट्स ने 14 मिलियन रैंड में खरीदा। मार्करम का बेस प्राइस 0.5 मिलियन रैंड था। सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने राइट टू मैच (RTM) के तहत उन्हें वापस अपनी टीम में लेने की कोशिश की, लेकिन डरबन सुपर जायंट्स ने अधिक बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

एसए20 2026 सीजन की नीलामी में कितने खिलाड़ी शामिल हैं और इनमें से कितने विदेशी हैं?

इस सीजन की नीलामी में कुल 541 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें से 300 साउथ अफ्रीका के और 241 अन्य देशों के हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस और एडेन मार्करम को खरीदने वाली टीमों के नाम क्या हैं?

ब्रेविस को प्रेटोरिया कैपिटल्स ने खरीदा, जबकि एडेन मार्करम को डरबन सुपर जायंट्स ने खरीदा है।

अन्य पढें:

# Paper Hindi News #Google News in Hindi #Hindi News Paper CricketAuction CricketNews DewaldBrevis DurbanSuperGiants MostExpensivePlayer PretoriaCapitals SA20Auction T20League