తెలుగు | Epaper

UP में एनकाउंटर शुरू, 20 घंटे में दो अपराधी ढेर

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal
UP में एनकाउंटर शुरू, 20 घंटे में दो अपराधी ढेर

यूपी में एक बार फिर एनकाउंटर (Encounter) हुआ है। फिरोजाबाद में 50 हजारी बदमाश राजू खान को मार गिराने के 20 घंटे के अंदर ही बुलंदशहर में भी यूपी पुलिस और एसटीएफ ने एक लाख के इनामी विनोद गडरिया को ढेर कर दिया है। एसटीएफ नोएडा टीम ने जहांगीराबाद क्षेत्र में विनोद गडरिया को मुठभेड़ में मार गिराया। विनोद पर लूट, हत्या, डकैती के कई आपराधिक मामले दर्ज थे। बदमाश के पीछे लगी एसटीएफ ने जहांगीराबाद के बदरखा क्षेत्र में विनोद गडरिया को घेर लिया पुलिस को देखते ही उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एसटीएफ (STF) की जवाबी कार्रवाई में विनोद गडरिया मारा गया।

लंबे वक्त से अपराध की दुनिया में सक्रिय था एनकाउंटर में मारा गया विनोद गडरिया

शामली के कैराना थाना क्षेत्र के गांव खुरगान निवासी विनोद गडरिया लंबे वक्त से अपराध की दुनिया में सक्रिय था। विनोद ने अपने गैंग के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर और आसपास के कई जनपदों में डकैती की वारदातों को अंजाम दिया था। हाल ही में एडीजी मेरठ जोन ने विनोद गडरिया पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके गैंग के 12 सदस्यों पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एक लाख का इनाम घोषित होने के बाद से ही विनोद गडरिया और उसके गिरोह के पीछे एसटीएफ और क्राइम ब्रांच लगी हुई थी।

एनकाउंटर में मारा गया एक लाख का इनामी बदमाश विनोद गडरिया

शुक्रवार देर शाम एसटीएफ नोएडा युनिट को विनोद गडरिया के जहांगीराबाद क्षेत्र में होने की सूचना मिली। एसटीएफ ने विनोद को जहांगीराबाद के बदरखा क्षेत्र में घेर लिया। इनामी विनोद ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग कीर दी, एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में विनोद गडरिया मारा गया। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार एसटीएफ से जहांगीराबाद क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश विनोद गडरिया मारा गया है। शामली के कैराना क्षेत्र का रहने वाले इनामी विनोद पर लूट, हत्या, डकैती के कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

2024 से वंछित चल रहा था विनोद गडरिया

विनोद गड़रिया गांव खुरगान थाना कैराना शामली का था। विनोद मुजफ्फरनगर से डकैती के 6 से अधिक केस में 2024 से वांछित चल रहा था। इस पर मुजफ्फरनगर से एक लाख का इनाम घोषित था। बताया जाता है कि विनोद वर्ष 2006 से जरायम की दुनिया में घुसा। इस पर डकैती के साथ हत्या और लूट के 40 से अधिक केस हैं। मुजफ्फरनगर के अलावा शामली और बागपत में भी केस दर्ज हैं। 2012 के एक केस में 7 वर्ष की सजा भी हो चुकी है।

चार माह पहले पुलिस मुठभेड़ में बचा, अब हुआ ढेर

फरवरी में क्राइम ब्रांच और बुढाना पुलिस के साथ विनोद गैंग की मुठभेड़ हुई थी। गैंग का एक सदस्य अजयपाल उर्फ अजयवीर ढेर हो गया था लेकिन विनोद बच निकला था।इस दौरान विनोद गिरोह के कई अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद विनोद पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया। विनोद गडरिया और उसके गैंग की वारदातों ने मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल था। विनोद पर मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत के विभिन्न थानों में 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले लूट, हत्या, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला आदि के हैं।

MP : 28 साल की महिला रोज खा रही 70 रोटियां, फिर भी नहीं मिटती भूख

MP : 28 साल की महिला रोज खा रही 70 रोटियां, फिर भी नहीं मिटती भूख

PM : मोदी ने उठाया बड़ा कदम, बाढ़ क्षेत्रों के दौरे पर भेजे जाएंगे मंत्री

PM : मोदी ने उठाया बड़ा कदम, बाढ़ क्षेत्रों के दौरे पर भेजे जाएंगे मंत्री

Maharashtra: पूर्व पुलिस आयुक्त कर रहा था बहु के साथ पोते के लिए ट्राय; ऐसे खुला मामला

Maharashtra: पूर्व पुलिस आयुक्त कर रहा था बहु के साथ पोते के लिए ट्राय; ऐसे खुला मामला

National : 13 सितंबर को तीन राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी

National : 13 सितंबर को तीन राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी

National: सी. पी. राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति

National: सी. पी. राधाकृष्णन बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति

Viral: कांग्रेस विधायक ने शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका

Viral: कांग्रेस विधायक ने शिवराज सिंह चौहान का काफिला रोका

Hariyana: विधायक विनेश फोगाट को सरपंच ने सुना दिया “100कॉल पर उठा एक भी नहीं “

Hariyana: विधायक विनेश फोगाट को सरपंच ने सुना दिया “100कॉल पर उठा एक भी नहीं “

UP : राहुल गांधी का बड़ा बयान, “हाइड्रोजन बम से सब साफ होगा”

UP : राहुल गांधी का बड़ा बयान, “हाइड्रोजन बम से सब साफ होगा”

National : नारी शक्ति का जल सफर, विश्व भ्रमण को निकलीं 10 अधिकारी

National : नारी शक्ति का जल सफर, विश्व भ्रमण को निकलीं 10 अधिकारी

PM Modi : उत्तराखंड के लिए ₹1200 करोड़ की मदद का ऐलान

PM Modi : उत्तराखंड के लिए ₹1200 करोड़ की मदद का ऐलान

Badaun :  9 बच्चे और 2 बहू, शादी के 32 साल बाद महिला प्रेमी संग फरार

Badaun : 9 बच्चे और 2 बहू, शादी के 32 साल बाद महिला प्रेमी संग फरार

Jharkhand : राजस्थान में 1.2 लाख में बेची गई झारखंड की युवती

Jharkhand : राजस्थान में 1.2 लाख में बेची गई झारखंड की युवती

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870