తెలుగు | Epaper

Punjab व हरियाणा हाईकोर्ट के परिसर में लगी आग, 35 लाख का नुकसान

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Punjab व हरियाणा हाईकोर्ट के परिसर में लगी आग, 35 लाख का नुकसान

आग की सूचना सुबह करीब 4:45 बजे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Hariyana High Court ) बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरतेज सिंह नरूला को मिली। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिसके बाद कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट परिसर में सोमवार तड़के आग लग गई। इस हादसे में लेडीज़ बार रूम पूरी तरह नष्ट हो गया, जबकि दो आसपास के कक्षों को भी भारी नुकसान पहुंचा। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस आग से लगभग 35 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉट सर्किट (Short Circuit) को मुख्य वजह माना जा रहा है।

लेडीज बार रूम जलकर हुआ राख

आग की सूचना सुबह करीब 4:45 बजे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरतेज सिंह नरूला को मिली। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड (Fire Brigade)को सूचित किया, जिसके बाद कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। सुबह 5:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक लेडीज़ बार रूम पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। नरूला ने बताया कि समय पर दमकल विभाग की सक्रियता से आग को मुख्य कोर्टरूम तक फैलने से रोका गया, वरना नुकसान और भयावह हो सकता था।

आग लगने के कारणों की हो रही जांच

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम भी जांच में शामिल की गई है ताकि आग के सटीक कारण का पता लगाया जा सके। कुछ सूत्रों का कहना है कि पुरानी वायरिंग और अपर्याप्त रखरखाव इस घटना के लिए जिम्मेदार हो सकता है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बड़ा हादसा टला

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि आग की लपटें मुख्य बार रूम तक पहुंच सकती थीं। महिला वकीलों का आरक्षित रूम पूरी तरह से जल चुका है। इसके अलावा कमरा नंबर चार भी जल गया है। 

Read more : 11 साल बाद पिता आसाराम से मिलेंगे नारायण साईं, मिली जमानत

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

National : इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दो घंटे बाद सुरक्षित लैंडिंग

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870