తెలుగు | Epaper

Accident : तेलंगाना में ट्रक और बस की जबरदस्त भिड़ंत, चार की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar

तेलंगाना के विकाराबाद जिले के पारिगी पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत सीमेंट से भरे ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, 17 घायल हो गए

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिले के पारिगी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सीमेंट से लदे एक ट्रक और निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

  • तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ
  • 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए
  • हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई
  • स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी
  • मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

बस का अगला हिस्सा बुरी तरह हो गया क्षतिग्रस्त

पुलिस अधीक्षक के. नारायण रेड्डी (आईपीएस) ने बताया कि यह हादसा पारिगी क्षेत्र में उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार में आ रही बस और ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए विकाराबाद और हैदराबाद के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग हो सकती है। दुर्घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

National : जब अचानक रेल यात्रियों का हाल जानने स्टेशन पर पहुंचे सांसद

मुख्यमंत्री ने गोदावरी पुष्करालू की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की

मुख्यमंत्री ने गोदावरी पुष्करालू की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की

महिलाओं की बचत से हुए परिवहन शुल्क का आंकड़ा 10 हजार करोड़ पार

महिलाओं की बचत से हुए परिवहन शुल्क का आंकड़ा 10 हजार करोड़ पार

केवल स्वस्थ युवाओं के माध्यम से ही ‘फिट इंडिया’ संभव – किशन रेड्डी

केवल स्वस्थ युवाओं के माध्यम से ही ‘फिट इंडिया’ संभव – किशन रेड्डी

तिरुमला लड्डू वोंटिमिट्टा कल्याणम के लिए भेजे गए

तिरुमला लड्डू वोंटिमिट्टा कल्याणम के लिए भेजे गए

विधानसभा में विधायक दानम नागेंद्र के बयानों पर हंगामा

विधानसभा में विधायक दानम नागेंद्र के बयानों पर हंगामा

हैदराबाद में अंडे की कीमतों में भारी गिरावट

हैदराबाद में अंडे की कीमतों में भारी गिरावट

विभिन्न दलों ने युद्ध के खिलाफ शांति रैली निकाली

विभिन्न दलों ने युद्ध के खिलाफ शांति रैली निकाली

मंत्री पोंगुलेटी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो राज्यपाल के पास जाएंगे – केटीआर

मंत्री पोंगुलेटी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो राज्यपाल के पास जाएंगे – केटीआर

नशे में वाहन चलाने वाले 138 पकड़े गए

नशे में वाहन चलाने वाले 138 पकड़े गए

तेलंगाना में हो रहा है बड़ा राजनीतिक बदलाव – रामचंदर राव

तेलंगाना में हो रहा है बड़ा राजनीतिक बदलाव – रामचंदर राव

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मेनका गांधी के प्रतिनिधिमंडल से की भेंट

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मेनका गांधी के प्रतिनिधिमंडल से की भेंट

सीएम ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को किया दरकिनार, सीबीआई जांच के लिए तैयार

सीएम ने मंत्री के इस्तीफे की मांग को किया दरकिनार, सीबीआई जांच के लिए तैयार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870