తెలుగు | Epaper

ऑक्सफोर्ड के केलॉग कॉलेज में ममता बनर्जी को झेलना पड़ा विरोध,

digital@vaartha.com
[email protected]
ऑक्सफोर्ड के केलॉग कॉलेज में ममता बनर्जी को झेलना पड़ा विरोध,

 इस मामले पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने बयान देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

कोलकाताऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केलॉग कॉलेज में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छात्रों और शिक्षकों को संबोधित किया। इस दौरान अपने भाषण में ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय एकता, महिला सशक्तिकरण और बंगाल सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। हालांकि इस दौरान वहां ममता बनर्जी को विरोध का सामना करना पड़ा है। दरअसल ममता बनर्जी को सुनने आए लोगों ने ममता बनर्जी से कई तीखे सवाल किए। दरअसल ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा, ‘मेरे मरने से पहले मैं देश को एकजुट देखना चाहती हूं। स्वामी विवेकानंद ने कहा था, एकजुटता शक्ति है और अलग हुए तो दुर्बल हो जाएंगे।’

ममता बनर्जी को झेलना पड़ा विरोध

इसी बीच एक दर्शकों ने ममता बनर्जी का विरोध करना शुरू कर दिया। एक दर्शक ने ममता बनर्जी ने टाटा के नैनो प्रोजेक्ट के बंगाल से बाहर जाने पर सवाल किया तो ममता बनर्जी ने इस गलत बताया और कहा, ‘टाटा और कॉग्निजेंट अभी भी बंगाल में काम कर रहे हैं।’ उन्होंने सवाल करने वाले व्यक्ति को मिठाई देने की बात कही और पूरे माहौल को हल्का करने की कोशिश की। वहीं एक दूसरे दर्शक ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए रेप और मर्डर का मामला उठाया। इसपर ममता बनर्जी ने जवाब देते हुए कहा कि यह मामला राजनीति से जुड़ा नहीं है। यह केस केंद्र सरकार के पास है और कोर्ट में यह मामला चल रहा है।

भाजपा ने साधा निशाना

इसी मामले को लेकर भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरना का प्रयास किया है। भाजपा नेता और आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भारत के दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से परेशानी है। यह वाकई शर्मनाक है। विदेशी धरती पर ऐसा व्यवहार कौन करता है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘बंगाली हिंदुओं ने लंदन के केलॉग कॉलेज में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का विरोध किया और आरजीकर में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या, संदेशखली में महिलाओं के खिलाफ अपराध, हिंदुओं के नरसंहार और व्यापक भ्रष्टाचार के लिए उन्हें दोषी ठहराते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए।’ अमित मालवीय ने ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल के लिए ‘कलंक’ करार दिया है। 



Latest News Bihar : बिहार में दो नेताओं के समर्थकों के बीच संघर्ष

Latest News Bihar : बिहार में दो नेताओं के समर्थकों के बीच संघर्ष

Latest News Delhi : रामलीला के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का खास ध्यान

Latest News Delhi : रामलीला के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का खास ध्यान

Breaking News: Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं

Breaking News: Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर अपराध नहीं

Latest Hindi News : असंभव को संभव बना सकते हैं पीएम मोदी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Latest Hindi News : असंभव को संभव बना सकते हैं पीएम मोदी : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest News : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में पुलिस से मांगा जवाब

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : मोदी सरकार मध्यम वर्ग के लिए ढेरों मौके खोलकर उनकी आय बढ़ा रही : शाह

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest Hindi News : चीनी लेकर सोमालिया जा रहे जहाज में सुभाषनगर जेटी पर लगी आग

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest News : मुंबई में करोड़ों की लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest Hindi News : इस हफ्ते बिहार आएंगे चुनाव आयुक्त, कर सकते हैं चुनाव तारीखों की घोषणा

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Hapur : सड़क पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News Auraiya : जहरीले कीड़े के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

Latest News UP : भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना ही नहीं चाहिए

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870