Gold price today : सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक बार फिर अच्छी खबर है। घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के दामों में भी बड़ी कमी आई है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी फिर से तेजी की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं।
घरेलू बाजार में Hyderabad की बात करें तो 22 कैरेट सोना आज 650 रुपये सस्ता होकर 1,40,900 रुपये प्रति तोला पर पहुंच गया है। इससे एक दिन पहले भी कीमतों में 4,600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं 24 कैरेट शुद्ध सोना आज 710 रुपये गिरकर 10 ग्राम के लिए 1,53,710 रुपये पर आ गया है। 29 जनवरी को बने रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो 22 कैरेट सोना करीब 23,050 रुपये और 24 कैरेट सोना लगभग 25,140 रुपये सस्ता हो चुका है।
अन्य पढ़े: Shilong- कोयला खदान में भीषण विस्फोट, अब तक18 मजदूरों की मौत, कई अब भी मलबे में फंसे
चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। हैदराबाद में चांदी (Gold price today) की कीमत आज 20,000 रुपये घटकर 2.80 लाख रुपये प्रति किलो हो गई है। 29 जनवरी को 4.25 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंची चांदी अब तक करीब 1.45 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है।
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में तस्वीर अलग है। स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,600 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 4,965 डॉलर तक पहुंच गई है, यानी एक ही दिन में करीब 300 डॉलर की तेजी आई है। चांदी की कीमत भी 64 डॉलर से बढ़कर 77.88 डॉलर प्रति औंस हो गई है, जो 20 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्शाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस अंतरराष्ट्रीय तेजी का असर घरेलू बाजार में सुबह 10 बजे के बाद देखने को मिल सकता है।