सीजफायर के बाद बढ़े सोने के दाम
Gold rate 09/08/26 : ईरान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह के सीजफायर समझौते के बाद वैश्विक बाजारों में बड़ा बदलाव देखने को मिला। सोने और चांदी की कीमतों में अचानक तेजी आई है। सोना लगभग ₹4000 तक महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में भी भारी उछाल आया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत 44 डॉलर बढ़कर 4704 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई। वहीं स्पॉट सिल्वर 1.47 प्रतिशत बढ़कर 73 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है।
अन्य पढ़े: Elections 2026- तमिलनाडु चुनाव : पीएम मोदी के प्रचार से कांग्रेस-डीएमके पर सवाल
हैदराबाद में सोने-चांदी के भाव
हैदराबाद के बुलियन मार्केट में आज सोने (Gold rate 09/08/26) की कीमतों में बड़ी तेजी देखी गई।
- 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर लगभग ₹3980 बढ़कर ₹1,53,820 पहुंच गया।
- 22 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹3650 बढ़कर ₹1,41,000 हो गया।
वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर ₹2,65,000 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :