Gold Price Today: इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी

सोने-चांदी

सोना 2,339 रुपए महंगा होकर 93,353 रुपए पर पहुंचा चांदी, 92,929 रुपए किलो बिक रही

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार सोने-चांदी यानी 5 अप्रैल को सोना 91,014 रुपए पर था, जो अब (12 अप्रैल) को 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 2,339 रुपए बढ़ी है। ये सोने का ऑल टाइम हाई भी है।

Advertisements

वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 92,910 रुपए पर थी, जो अब 92,929 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 19 रुपए बढ़ी है। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।

Advertisements

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,820 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,670 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,700 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 95,670 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,670 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,720 रुपए है।

इस साल अब तक 17,191 रुपए महंगा हो चुका है सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 17,191 रुपए यानी 22.57% बढ़कर 93,353 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 6,912 रुपए यानी 8% बढ़कर ₹92,929 रुपए पर पहुंच गया है।

Read More: महंगा हुआ सोना, चांदी एक बार फिर 1 लाख के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *