తెలుగు | Epaper

Scientists: वैज्ञानिकों ने खोज ली है दूसरी दुनिया? जानकर चौंक जाएंगे आप

digital
digital
Scientists: वैज्ञानिकों ने खोज ली है दूसरी दुनिया? जानकर चौंक जाएंगे आप

वैज्ञानिकों ने पृथ्वी जैसे जीवन की संभावना वाले एक नए ग्रह की खोज की है। इस ग्रह को एचडी 20794 डी नाम दिया गया है। यह ग्रह एक ऐसे तारे की परिक्रमा कर रहा है, जो सूर्य के समान है।

इस सवाल का जवाब खोजने में वैज्ञानिकों को अहम सफलता हाथ लगी है कि क्या पृथ्वी के अलावा भी ब्रह्मांड में कहीं और जीवन संभव है। हमारी पृथ्वी, ब्रह्मांड में एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन मौजूद है। लेकिन अनगिनत तारों और उनके चारों ओर चक्कर लगा रहे अरबों-खरबों ग्रहों के बीच क्या कोई और ऐसा भी ग्रह है, जहां जीवन जीना संभव है?

इस गहन खोज में वैज्ञानिकों को एक उम्मीद दिखी है। खगोलविदों ने पृथ्वी जैसे जीवन की संभावना वाले एक नए ग्रह की खोज की है, जो हमसे अपेक्षाकृत कम दूरी पर केवल 20 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इस ग्रह को एचडी 20794 डी नाम दिया गया है। यह ग्रह एक ऐसे तारे की परिक्रमा कर रहा है, जो हमारे सूर्य के समान है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ग्रह भी कुछ हद तक पृथ्वी से मिलता-जुलता हो सकता है। इन्हीं संभावनाओं के चलते इस ग्रह को ‘सुपर अर्थ’ की कैटेगरी में रखा गया है।

तारे के हैबिटेबल जोन में स्थित

वैज्ञानिकों के अनुसार, एचडी 20794 डी अपने तारे की एक परिक्रमा 647 दिनों में पूरी करता है। इस ग्रह की सबसे अहम विशेषता यह है कि यह अपने तारे के ‘हैबिटेबल जोन’ में स्थित है। हैबिटेबल जोन किसी भी तारे के चारों ओर का वह क्षेत्र होता है, जहां तापमान इतना अनुकूल होता है कि ग्रह की सतह पर पानी तरल रूप में मौजूद रह सकता है। यह सर्वविदित है कि जहां पानी होता है, वहां जीवन के पनपने की संभावनाएं भी प्रबल हो जाती हैं।

एचडी 20794 नामक तारे का अध्ययन

  • स्पेन के इंस्टिटूटो डी एस्ट्रोफिसिका डी कैनारियास (आईएसी) और यूनिवर्सिडाड डे ला लगुना (यूएलएल) के खगोल वैज्ञानिकों ने इस महत्वपूर्ण खोज की पुष्टि की है।
  • वैज्ञानिक कई सालों से एचडी 20794 नामक तारे का गहन अध्ययन कर रहे थे।
  • यह तारा हमारे सूर्य से थोड़ा छोटा है और इससे पहले भी इस तारे के चारों ओर दो अन्य ‘सुपर अर्थ’ ग्रहों की खोज की जा चुकी है।

तारे की परिक्रमा 647 दिनों में पूरी करता है

  • एचडी 20794 डी का द्रव्यमान पृथ्वी से लगभग छह गुना अधिक है।
  • इसकी कक्षा हमारे सौरमंडल के ग्रह मंगल की कक्षा से थोड़ी बड़ी है, क्योंकि यह अपने तारे की परिक्रमा 647 दिनों में पूरी करता है, जो मंगल के सूर्य के चारों ओर घूमने के समय से केवल 40 दिन कम है।
  • इस ग्रह की अपने तारे से दूरी और हैबिटेबल जोन में इसकी स्थिति इसे जीवन के लिए एक संभावित आदर्श स्थान बनाती है, क्योंकि यहां का तापमान और अन्य परिस्थितियां ग्रह की सतह पर पानी को तरल अवस्था में बनाए रखने के लिए अनुकूल हो सकती हैं।

यह खोज दो दशकों के शोध का परिणाम है और इसके निष्कर्ष प्रतिष्ठित खगोल विज्ञान पत्रिका एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में प्रकाशित किए गए हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खोज न केवल हमें पृथ्वी जैसे अन्य ग्रहों की तलाश में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगी, बल्कि हमें इन ग्रहों के वातावरण को और गहराई से समझने में भी मदद मिलेगी।

Read: More : कैलाश मानसरोवर के 5 रहस्य जिनका वैज्ञानिकों के पास नहीं है सही जवाब

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870