Scientists: वैज्ञानिकों ने खोज ली है दूसरी दुनिया? जानकर चौंक जाएंगे आप

By digital | Updated: May 6, 2025 • 12:12 PM

वैज्ञानिकों ने पृथ्वी जैसे जीवन की संभावना वाले एक नए ग्रह की खोज की है। इस ग्रह को एचडी 20794 डी नाम दिया गया है। यह ग्रह एक ऐसे तारे की परिक्रमा कर रहा है, जो सूर्य के समान है।

इस सवाल का जवाब खोजने में वैज्ञानिकों को अहम सफलता हाथ लगी है कि क्या पृथ्वी के अलावा भी ब्रह्मांड में कहीं और जीवन संभव है। हमारी पृथ्वी, ब्रह्मांड में एकमात्र ऐसा ग्रह है, जहां जीवन मौजूद है। लेकिन अनगिनत तारों और उनके चारों ओर चक्कर लगा रहे अरबों-खरबों ग्रहों के बीच क्या कोई और ऐसा भी ग्रह है, जहां जीवन जीना संभव है?

इस गहन खोज में वैज्ञानिकों को एक उम्मीद दिखी है। खगोलविदों ने पृथ्वी जैसे जीवन की संभावना वाले एक नए ग्रह की खोज की है, जो हमसे अपेक्षाकृत कम दूरी पर केवल 20 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इस ग्रह को एचडी 20794 डी नाम दिया गया है। यह ग्रह एक ऐसे तारे की परिक्रमा कर रहा है, जो हमारे सूर्य के समान है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह ग्रह भी कुछ हद तक पृथ्वी से मिलता-जुलता हो सकता है। इन्हीं संभावनाओं के चलते इस ग्रह को ‘सुपर अर्थ’ की कैटेगरी में रखा गया है।

तारे के हैबिटेबल जोन में स्थित

वैज्ञानिकों के अनुसार, एचडी 20794 डी अपने तारे की एक परिक्रमा 647 दिनों में पूरी करता है। इस ग्रह की सबसे अहम विशेषता यह है कि यह अपने तारे के ‘हैबिटेबल जोन’ में स्थित है। हैबिटेबल जोन किसी भी तारे के चारों ओर का वह क्षेत्र होता है, जहां तापमान इतना अनुकूल होता है कि ग्रह की सतह पर पानी तरल रूप में मौजूद रह सकता है। यह सर्वविदित है कि जहां पानी होता है, वहां जीवन के पनपने की संभावनाएं भी प्रबल हो जाती हैं।

एचडी 20794 नामक तारे का अध्ययन

तारे की परिक्रमा 647 दिनों में पूरी करता है

यह खोज दो दशकों के शोध का परिणाम है और इसके निष्कर्ष प्रतिष्ठित खगोल विज्ञान पत्रिका एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स में प्रकाशित किए गए हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह खोज न केवल हमें पृथ्वी जैसे अन्य ग्रहों की तलाश में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगी, बल्कि हमें इन ग्रहों के वातावरण को और गहराई से समझने में भी मदद मिलेगी।

Read: More : कैलाश मानसरोवर के 5 रहस्य जिनका वैज्ञानिकों के पास नहीं है सही जवाब

# Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper #Scientists bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews