తెలుగు | Epaper

Weather : नेपाल-झारखंड में बारिश से बिहार में हाहाकार, कई जिलों में बाढ़ का खतरा

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather : नेपाल-झारखंड में बारिश से बिहार में हाहाकार, कई जिलों में बाढ़ का खतरा

नेपाल और झारखंड में हो रही भारी बारिश (Heavy Rain )चलते बिहार की नदियां उफान पर आ गई है। गंडक और कमला बलान खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वहीं कोसी नदी (Kosi River)नेपाल में लाल निशान के पार पहुंच गई है। 

नेपाल और झारखंड में लगातार हो रही बारिश से सूबे की नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। गुरुवार की रात गंडक और कमला बलान ने चेतावनी स्तर को पार कर लिया। उधर, कोसी नेपाल के वीरपुर में लाल निशान के पार हो चुका है। बीते 24 घंटे में कई अन्य नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। पिछले 48 घंटे से नेपाल और झारखंड में तेज बारिश हो रही है। इससे उत्तर बिहार की प्रमुख नदियों के साथ-साथ दक्षिण बिहार की कई नदियों में उफान की स्थिति है।

दक्षिण बिहार की नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही है बारिश

झारखंड में दक्षिण बिहार की नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। खासकर उत्तर कोयल, पुनपुन-मोरहर, फल्गू और सकरी-पंचाने नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। यहां कई इलाकों में 100 एमएम से अधिक वर्षा रिकार्ड की गयी है। इससे उत्तर कोयल और फल्गू नदी का जलस्तर तेजी से भाग रहा है। उत्तर कोयल नदी के मोहम्मदगंज बराज पर बीती रात 2.14 लाख क्यूसेक पानी जमा हो गया। सामान्यतः इतना पानी यहां अगस्त-सितंबर में आता है।
बीते साल इसी अवधि में मोहम्मदगंज बराज सूखा हुआ था। यहां पानी का प्रवाह भी नहीं था। हालांकि 2024 में बराज पर 19 सितंबर को रिकार्ड 2.79 लाख क्यूसेक जलस्राव था। जबकि वर्ष 2023 में यहां पूरे साल में अधिकतम जलस्राव 82 हजार क्यूसेक को भी पार नहीं कर पाया था।

नेपाल में बारिश से कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है

उधर, नेपाल में बारिश से कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जबकि बीते साल इसी अवधि में उत्तर बिहार की नदियों का जलस्तर काफी नीचे और ठहरा हुआ था। इस साल गंडक नदी गोपालगंज व डुमरियाघाट पर चेतावनी स्तर से 22 सेंटीमीटर ऊपर है। जबकि, कमला-बलान नदी मधुबनी में चेतावन स्तर से 24 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। पिछले साल गंडक नदी डुमरियाघाट पर चेतावनी स्तचर से एक मीटर नीचे था।
वहीं कमला-बलान मधुबनी में डेढ़ मीटर नीचे था। हालांकि कोसी में पिछले साल भी तेज उफान था। इस साल भी नदी जबरदस्त ढंग से बढ़ रही है। जून के मध्य में ही नदी नेपाल में लाल निशान को पार कर गयी है। इससे सुपौल, सहरसा में पानी बढ़ने की संभावना है।

Read more : Yoga Day : पीएम के साथ आज विशाखापत्तनम में 3 लाख लोग करेंगे योग

Weather : ला नीना का खतरा : भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी

Weather : ला नीना का खतरा : भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी

Weather : सिक्किम में भूस्खलन का कहर: चार की मौत, तीन लापता

Weather : सिक्किम में भूस्खलन का कहर: चार की मौत, तीन लापता

Rajasthan Weather : मानसून ने तोड़ा 107 साल पुराना रिकॉर्ड

Rajasthan Weather : मानसून ने तोड़ा 107 साल पुराना रिकॉर्ड

Weather : पाकिस्तान में भी बाढ़, 56 लोगों की मौत, चार करोड़ लोग प्रभावित

Weather : पाकिस्तान में भी बाढ़, 56 लोगों की मौत, चार करोड़ लोग प्रभावित

Weather News : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का खतरा

Weather News : आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का खतरा

Weather : भारत-पाक सीमा पर 30 किमी बाड़ बह गई, कई चौकियां डूबीं

Weather : भारत-पाक सीमा पर 30 किमी बाड़ बह गई, कई चौकियां डूबीं

Weather : नहीं थम रही बारिश से तबाही, कई राज्यों के लिए अलर्ट

Weather : नहीं थम रही बारिश से तबाही, कई राज्यों के लिए अलर्ट

Punjab : बाढ़ से 1600 से ज्यादा गांव प्रभावित,  फसलें बर्बाद

Punjab : बाढ़ से 1600 से ज्यादा गांव प्रभावित, फसलें बर्बाद

Monsoon : उत्तर भारत में मॉनसून का कहर, बारिश से मची भारी तबाही

Monsoon : उत्तर भारत में मॉनसून का कहर, बारिश से मची भारी तबाही

Weather : राजस्थान में बारिश से हाहाकार, कोटा में रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा

Weather : राजस्थान में बारिश से हाहाकार, कोटा में रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा

Uttarakhand Rain  : चारधाम यात्रा की वर्तमान स्थिति क्या है

Uttarakhand Rain : चारधाम यात्रा की वर्तमान स्थिति क्या है

Uttarakhand : बारिश का कहर, चारधाम-हेमकुंड यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

Uttarakhand : बारिश का कहर, चारधाम-हेमकुंड यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870