తెలుగు | Epaper

Weather: केरल से बंगाल तक पांच दिन झमाझम,गुजरात-बिहार में 16 की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather: केरल से बंगाल तक पांच दिन झमाझम,गुजरात-बिहार में 16 की मौत

मौसम विभाग ने अगले दो से चार दिन तक केरल से पश्चिम बंगाल व असम से ओडिशा तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है

केरल में समय से एक सप्ताह पहले दस्तक देने और फिर कुछ दिनों की सुस्ती के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून फिर तेजी से आगे बढ़ने लगा है। मानसून ने बुधवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दस्तक दी। मानसून के प्रभाव से पूर्वोत्तर से मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत समेत 20 से अधिक राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश समेत कुछ तटीय राज्यों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। अगले दो से पांच दिन में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वर्षाजनित घटनाओं में गुजरात और बिहार में 16 लोगों की मौत हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार यूपी के बलिया, मऊ, गाजीपुर व सोनभद्र समेत कई हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। हालांकि, पांच दिन की देरी से पहुंचा। राजस्थान में तय समय से एक सप्ताह पहले ही मानसून पहुंच गया। दोनों ही राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जो दो-तीन दिन तक जारी रह सकती है। मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में भी आगे बढ़ा है।

केरल से बंगाल तक चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले दो से चार दिन तक केरल से पश्चिम बंगाल व असम से ओडिशा तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड के रांची में बृहस्पतिवार को स्कूल बंद रहेंगे। प. बंगाल पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे भारी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में जमकर बारिश

पूर्वी, पूर्वोत्तर, मध्य एवं दक्षिण भारत के राज्यों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है। बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, झारखंड, पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात के सौराष्ट्र व कच्छ, कोंकण-गोवा व मध्य महाराष्ट्र में अच्छी बारिश हुई। असम, मेघालय, मणिपुर, प. बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, ओडिशा, तमिलनाडु में भी कई जगह मूसलाधार बारिश हुई।

रांची में चार उड़ानें रद्द

खराब मौसम के कारण बुधवार को रांची हवाई अड्डे पर चार उड़ानें रद्द कर दी गईं। रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली-रांची-दिल्ली सेक्टर की एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान और इंडिगो की तीन उड़ानें – दिल्ली-रांची-दिल्ली, अहमदाबाद-रांची और रांची-शमशाबाद शामिल हैं।

हिमाचल में अगले 2-3 दिन में दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले दो-तीन में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है। विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार को कुछ इलाकों में भारी बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट को देखते हुए राज्य के मुख्य सचिव ने उच्च स्तरीय बैठक कर मानसून के लिए तैयारियों की समीक्षा की और किसी भी तरह के आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए।

गुजरात में चार, बिहार में 12 की गई जान

गुजरात के बोटाड जिले में बुधवार तड़के कार उफनती नदी में बह गई। कार में नौ लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौत हो गई और शेष लापता हैं। बचाव दल उनकी तलाश कर रहे हैं। वहीं, बिहार में मूसलाधार बारिश के दौरान बिजली गिरने से 12 लोगों की जान चली गई। इसमें बक्सर में चार, पश्चिमी चंपारण में तीन, कटिहार में दो और कैमूर, लखीसराय और सीतामढ़ी जिलों से एक-एक मौतें शामिल हैं

पंजाब-हरियाणा में सामान्य से नीचे तापमान

भारी बारिश के एक दिन बाद पंजाब और हरियाणा में सामान्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के लुधियाना, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश हुई। वहीं, हरियाणा में अंबाला, हिसार, नारनौल, गुरुग्राम, सिरसा और नूह में बारिश हुई। चंडीगढ़ में भी इस दौरान हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान गिरकर 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया, जो पिछले हफ्ते तक 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ था।

Election : चार राज्यों की पांच विस सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

Latest Hindi News : उत्तराखंड में फिर हो सकती है भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

Latest Hindi News : उत्तराखंड में फिर हो सकती है भारी बारिश, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

Latest Hindi News : हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से हाहाकार

Latest Hindi News : हिमाचल के किन्नौर में बादल फटने से हाहाकार

Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Latest Hindi News : चमोली में बादल फटने से 12 मकान तबाह, 10 लोग मलबे में दब गए

Latest Hindi News : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून की क़ई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

Latest Hindi News : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, देहरादून की क़ई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त

Latest News Mussoorie : आपदा में फंसे पर्यटकों के लिए होटल फ्री

Latest News Mussoorie : आपदा में फंसे पर्यटकों के लिए होटल फ्री

Latest Hindi News Weather : मणिपुर में बाढ़ से ब्रिज बहा, कई गांवों का संपर्क कटा

Latest Hindi News Weather : मणिपुर में बाढ़ से ब्रिज बहा, कई गांवों का संपर्क कटा

Latest News : देहरादून में मौसम विभाग ने जारी किया पांच दिन का रेड अलर्ट

Latest News : देहरादून में मौसम विभाग ने जारी किया पांच दिन का रेड अलर्ट

Latest News Uttarakhand : देहरादून में भारी बारिश का कहर

Latest News Uttarakhand : देहरादून में भारी बारिश का कहर

Latest Hindi News : देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, तबाही का मंजर

Latest Hindi News : देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटा, तबाही का मंजर

Latest Hindi News  Weather : मानसून की राजस्थान से विदाई, मुंबई की सड़कें पानी-पानी

Latest Hindi News Weather : मानसून की राजस्थान से विदाई, मुंबई की सड़कें पानी-पानी

Mumbai : भारी बारिश के बीच मोनोरेल में तकनीकी खराबी

Mumbai : भारी बारिश के बीच मोनोरेल में तकनीकी खराबी

Heavy rain wreaks havoc in Mumbai: IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, जनजीवन प्रभावित

Heavy rain wreaks havoc in Mumbai: IMD ने रेड अलर्ट जारी किया, जनजीवन प्रभावित

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870