తెలుగు | Epaper

Highlight : आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गंवाया 7वां मुकाबला

digital@vaartha.com
[email protected]
Highlight : आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गंवाया 7वां मुकाबला

आईपीएल 2025 : चेपॉक में हैदराबाद की पहली जीत

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 43वां मैच एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। जिसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत लिया। वहीं हैदराबाद की चेन्नई में ये पहली जीत थी। तो चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार 7वीं हार झेलनी पड़ी। टॉस गंवाकर चेन्नई पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में SRH ने 18.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए।

आईपीएल 2025 : सुपरकिंग्स की प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद लगभग खत्म

शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल में यहां अंक तालिका की दो सबसे निचली टीमों की जंग में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखी। इस हार के बाद आईपीएल में सुपरकिंग्स की प्ले ऑफ में जगह बनाने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है।

सनराइजर्स की खराब शुरुआत

टीम ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाया। सुपरकिंग्स के 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स की खराब शुरुआत रही। ट्रेविस हेड 16 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। हेनरिक क्लासेन सात रन ही बना सके। वहीं इशान किशन 34 गेंद में 44 रन बनाकर नूर अहमद का शिकार बने।

19 गेंद में 19 रन

मेंडिस और नितीश ने छठे विकेट के लिए 49 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। चेन्नई के लिए नूर अहमद ने दो विकेट झटके। अनिकेत ने 19 गेंद में 19 रन बनाए। जबकि कामिंदु मेंडिस (नाबाद 32) और नितीश कुमार रेड्डी (नाबाद 19) की पारियों से 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बनाकर जीत दर्ज की।

हर्षल पटेल ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए

पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को पहली ही गेंद पर झटका लगा। सलामी बल्लेबाज शेख रशीद बिना खाता खोले आउट हो गए। शमी ने उन्हें पवेलियन भेजा। सैम करन 10 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। आयुष म्हात्रे ने 19 गेंद में 30 रन का योगदान दिया। रविंद्र जडेजा 17 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

25 गेंद में 42 रन

डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंद में 42 रन बना पाए। शिवम दुबे ने 9 गेंद में 12 रन बनाए। तो कप्तान एमएस धोनी 10 गेंद में महज 6 ही रन बना पाए। अंशुल कंबोज ने दो रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हर्षल पटेल ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिए। पैट कमिंस और जयदेव उनादकट को 2-2 विकेट की सफलता मिली। शमी और कामिंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट झटका।

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870