Gold & Silver : सोना-चांदी के दामों में ऐतिहासिक उछाल

By Surekha Bhosle | Updated: September 8, 2025 • 1:23 PM

गोल्ड ₹1.07 लाख प्रति 10 ग्राम और सिल्वर ₹1.23 लाख के पार, निवेशकों की बल्ले-बल्ले!

चांदी भी पहुंची नई ऊंचाई पर

सोने-चांदी (Gold & Silver) के दाम आज यानी 8 सितंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सोना 974 रुपए बढ़कर 1,07,312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,06,338 रुपए पर था। वहीं चांदी 198 रुपए बढ़कर 1,23,368 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,23,170 रुपए थी

इस साल सोना ₹31,000 और चांदी ₹37,000 महंगी हुई

सोने की कीमतों में तेजी के 5 कारण

  1. वैश्विक अनिश्चितता: ट्रम्प के टैरिफ प्लान और व्यापार युद्ध के डर से निवेशक सोने को सुरक्षित मानकर खरीद रहे हैं।
  2. केंद्रीय बैंकों की खरीद: चीन और रूस जैसे देश बड़ी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं, जिससे मांग बढ़ी है।
  3. युद्ध और तनाव: रूस-यूक्रेन के युद्ध खत्म न होने से अस्थिरता से लोग सोने में निवेश बढ़ा रहे हैं।
  4. महंगाई और कम ब्याज दरें: मुद्रास्फीति के डर और फेडरल रिजर्व की कम ब्याज दरों से सोना आकर्षक हो गया है।
  5. डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट के चलते भी सोना महंगा हो रहा है।

सोना चांदी की उत्पत्ति कैसे हुई?

श्रीमदभागवत में लिखा है कि शिव के वीर्य से सोना-चांदी की उत्पत्ति हुई है। कहा जाता है शिव की रचना स्वयं भगवान ने की है। भागवत के एक प्रसंग में ये भी कहा गया है कि धरती पर जो सोना-चांदी है वो शिव के वीर्य से बना है। समुंद्र मंथन के वक़्त जब अमृत कलश निकला तो देव-दानव में अमृत को लेकर युद्ध छिड़ गया।

सोने और चांदी की उत्पत्ति क्या है?

Gold & Silver : सोना और चाँदी, अन्य सभी भारी तत्वों की तरह, पुराने तारों के सुपरनोवा विस्फोट से उत्पन्न होते हैं। हमारे जैसे सौर मंडल इन विशाल विस्फोटों के मलबे को गुरुत्वाकर्षण द्वारा एक साथ खींचे जाने से बनते हैं, और इन मलबे में बड़ी मात्रा में सोना और चाँदी भी होते हैं।

अन्य पढ़ें:

#AllTimeHigh #BreakingNews #GoldRates #HindiNews #IBJA #LatestNews #PreciousMetalsNews #SilverPrices