नई दिल्ली। इस माह के आखिर में बिहार (Bihar) के ऐतिहासिक शहर राजगीर (Rajgir) में होने जा रहे हॉकी एशिया कप 2025 का रोमांच शुरू होने वाला है। मेजबान भारतीय हॉकी टीम अपने अभियान की शुरुआत 29 अगस्त को चीन के खिलाफ मुकाबले से करेगी।
भारतीय टीम को पूल ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। वहीं पूल बी में मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चीन ताइपे की टीमें शामिल हैं।
- भारत का पहला मैच : 29 अगस्त, चीन से
- दूसरा मैच : 31 अगस्त, जापान से
- तीसरा मैच : 1 सितंबर, कजाखस्तान से
अब तक भारत ने यह खिताब तीन बार (2003, 2007 और 2017) जीता है और इस बार भी वह प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, दक्षिण कोरिया (South Korea) इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है, जिसने अब तक 5 बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।
वर्ल्ड कप का टिकट दांव पर
आठ टीमों का यह टूर्नामेंट बेहद अहम है क्योंकि इसका विजेता सीधे 2026 में नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले हॉकी विश्व कप में जगह बनाएगा। इसलिए हर टीम जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 29 अगस्त को मलेशिया और बांग्लादेश के मुकाबले से होगी।
पूल चरण के बाद सुपर फोर मैच 3 से 6 सितंबर तक खेले जाएंगे। इसके बाद 7 सितंबर को फाइनल, तीसरे स्थान का मुकाबला और पांचवें-छठे स्थान का क्लासीफिकेशन मैच आयोजित होगा।
पाकिस्तान और ओमान बाहर
इस बार पाकिस्तान और ओमान की टीमें एशिया कप का हिस्सा नहीं होंगी। पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत यात्रा से इनकार कर दिया। इसके चलते उनकी जगह बांग्लादेश और कजाखस्तान को शामिल किया गया है।
एशियाई हॉकी महासंघ के अध्यक्ष फुमियो ओगुरा ने कहा—“हीरो एशिया कप राजगीर 2025 में एशिया की सर्वश्रेष्ठ हॉकी देखने को मिलेगी।” भारतीय टीम के लिए यह टूर्नामेंट सिर्फ मेजबानी का नहीं, बल्कि चौथी बार चैंपियन बनने और सीधे वर्ल्ड कप में जगह बनाने का भी बड़ा मौका है।
2025 का एशिया कप हॉकी कब और कहाँ आयोजित होगा?
2025 पुरुष हॉकी एशिया कप, एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा आयोजित एशिया की चतुर्भुज अंतरराष्ट्रीय पुरुष फील्ड हॉकी चैंपियनशिप,पुरुष हॉकी एशिया कप का 12वां संस्करण होगा। यह 27 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक भारत के राजगीर में आयोजित किया जाएगा।
2025 में कौन सा कप खेला जाएगा?
एशिया कप 2025 का आयोजन 9 से 28 सितंबर तक दुबई और अबू धाबी में टी-20 फॉर्मेट में होगा. इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, हांगकांग ओमान की टीमें भाग लेंगी.
Read more : Bollywood : बागी-4 का रोमांटिक गाना ‘गुजारा’ रिलीज, फैंस का जीता दिल