అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు అభ్యర్థుల మధ్య లొల్లి చైర్ పర్సన్/మేయర్ ఎన్నిక తగ్గిన టమాటా ధరలు నిజామాబాద్, కరీంనగర్లో బిజెపి జెండా! జలమండలి పునర్వ్యవస్థీకరణ తెలంగాణకు శుభవార్త ఎన్నికల పోలింగ్ ఎంతంటే? ముగిసిన మున్సిపల్ పోలింగ్ కోఠిలో కాల్పులు, ఏటీఎం టార్గెట్! రూ.6 లక్షల దోపిడీ అత్తతో కలిసి మేనమామను చంపిన మేనల్లుడు

आग इमारत के पिछले हिस्से में लगी थी:प्रत्यक्षदर्शी

Author Icon By digital
Updated: May 18, 2025 • 6:37 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हैदराबाद के गुलजार हौज इलाके में रविवार सुबह एक इमारत में लगी आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि आग इमारत के पिछले हिस्से में लगी थी। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आठ बच्चे शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शी जाहिद ने इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों के प्रयासों का भी वर्णन किया।

“हम मुख्य गेट से इमारत में प्रवेश नहीं कर सके। क्योंकि वह आग की चपेट में था,।इसलिए हमने अंदर जाने के लिए शटर तोड़ा। फिर, हम में से पांच-छह लोगों ने दीवार तोड़कर पहली मंजिल में प्रवेश किया। लेकिन पूरी जगह आग की लपटों से घिरी हुई थी। पुलिस और दमकल कर्मियों ने अच्छा काम कियाऔर पूरी तरह सहयोग किया। लेकिन आग बहुत भयानक थी, इसलिए हम लोगों को बचा नहीं सके,” उन्होंने कहा।

“पहली मंजिल में घुसना असंभव था

आग मुख्य रूप से हौज के पिछले हिस्से में थी, और वहाँ तक पहुँचने के लिए कोई पिछला दरवाज़ा नहीं था। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। हाँ, दमकल थोड़ी देर से पहुँची, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि पहली मंजिल में घुसना असंभव था,”

एक अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने रविवार को बताया कि आग की प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

दम घुटने से हुई मौत

तेलंगाना डिजास्टर रिस्पांस एंड फायर सर्विसेस के महानिदेशक वाई नागी रेड्डी ने कहा, “सभी 17 लोगों की मौत का कारण धुएं का सांस के जरिए अंदर जाना था, किसी के शरीर पर जलने के घाव नहीं मिले।”

तेलंगाना फायर डिजास्टर रिस्पांस इमरजेंसी एंड सिविल डिफेंस द्वारा जारी मृतकों की सूची में 10 साल से कम उम्र के आठ बच्चों के नाम शामिल हैं।

इस सूची में सबसे छोटा बच्चा प्रण्थन (1.5 वर्ष) था। अन्य सात बच्चों की पहचान इस प्रकार की गई है: हामे (7), प्रियांश (4), इराज (2), आरुषि (3), ऋषभ (4), अनुयन (3), और इद्दु (4)।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अग्निकांड में जान गंवाने वालों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper building fire guljar house latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.