పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक की संदेहास्पद स्थिति मौत

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 21, 2025 • 7:49 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి
कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश, जो 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, अपने आवास पर मृत पाए गए। उनके निधन की रहस्यमयी परिस्थितियों ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। ,ओम प्रकाश शव उनके तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर खून से सने हालत में पाया गया।

यह घटना बेंगलुरु के हाई-प्रोफाइल एचएसआर लेआउट इलाके में हुई।पूर्व पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस का कहना है कि यह संभवतः किसी तेजधार हथियार से किया गया हमला था। जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और उनकी मृत्यु हो गई।ऐसा प्रतीत होता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है,ॉ।जिससे अत्यधिक खून बह गया और मौत हो गई।”

उन्होंने यह भी कहा कि हत्या के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।पुलिस ने ओम प्रकाश की पत्नी और बेटी से पूछताछ शुरू कर दी है।एसीपी कुमार ने आगे कहा, “केस दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। शुरुआती जांच से लगता है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है।”

ओम प्रकाश कौन थे?

ओम प्रकाश 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे। वे बिहार के चंपारण जिले के मूल निवासी थे।उन्होंने भूविज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की थी। 1 मार्च 2015 को उन्हें कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर नियुक्त किया गया था। दो वर्ष बाद सेवानिवृत्त हुए।अपने करियर की शुरुआत उन्होंने हरपनाहल्ली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में की थी।इसके बाद वे बल्लारी जिले में ASP और फिर शिवमोग्गा, उत्तर कन्नड़ और चिक्कमगलूरु जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में कार्यरत रहे।

संपत्ति विवाद के कारण हत्या?

राज्य के लोकायुक्त, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा और अपराध जांच विभाग (CID) में भी विभिन्न पदों पर कार्य किया।पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सेवानिवृत्त होने के बाद ओम प्रकाश ने कुछ करीबी लोगों से अपने जीवन को लेकर खतरे की आशंका भी जताई थी।पुलिस को शक है कि इस घटना में किसी करीबी पारिवारिक सदस्य का हाथ हो सकता है। यह भी पता चला है कि परिवार में कुछ संपत्ति से जुड़े विवाद चल रहे थे

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews circumstances dies General Karnataka Police Director latestnews suspiciou trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.