मुबंई इंडियंस (एमआई) ने जीता टास,आरसीबी को बल्लेबाजी का निमंत्रण

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

मुबंई इंडियंस (एमआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 21वें मैच में सोमवार को टास जीत कर मेहमान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। मुबंई की टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुयी है। इसके अलावा चोटिल रोहित शर्मा भी फिट होकर अंतिम एकादश में वापस आ चुके हैं जबकि तीन में दो मैच जीतने वाली आरसीबी ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

ओस को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाज़ी का निर्णय

एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस के बाद कहा कि उन्होंने ओस को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाज़ी का निर्णय किया है। टीम के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि अब लय में लौटने का समय आ गया है। उनकी टीम ने अब तक अच्छी क्रिकेट खेली है लेकिन उनकी टीम कुछ अहम पलों को अपने पक्ष में भुना नहीं पाई है। उधर बेंगलुुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी ही करते। हालांकि पिच में अधिक बदलाव नहीं आएगा। उनकी टीम अंक तालिका को नहीं अच्छी क्रिकेट खेलने की ओर देख रही है। पाटीदार ने कहा कि उनके गेंदबाज़ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मुंबई इंडियंस : रायन रिकल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, विग्नेश पुथुर। इम्पैक्ट सब : रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, रॉबिन मिन्ज़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, फ़िल सॉल्ट, देवदत्त पड़िकक्ल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जॉश हेज़लवुड, यश दयाल। इम्पैक्ट सब : सुयश शर्मा, रसिख डार, स्वास्तिक चिकारा, जेकब बेथेल, स्वप्निल सिंह

मैच की जानकारी:

  • मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच IPL 2025 का 21वां मैच है।
  • मैच मुंबई में हो रहा है।
  • मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है, यानी RCB पहले बल्लेबाज़ी करेगी।

क्यों पहले गेंदबाज़ी चुनी?
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि मैदान पर ओस पड़ सकती है, जिससे गेंदबाज़ी में मदद मिलेगी, इसलिए पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया।

टीम में क्या बदलाव हुए?

  • मुंबई इंडियंस की टीम में दो बड़े खिलाड़ी वापस लौटे हैं:
    • जसप्रीत बुमराह (तेज गेंदबाज़)
    • रोहित शर्मा (चोट के बाद फिट होकर वापस आए हैं)
  • दूसरी ओर, RCB ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि अगर वह टॉस जीतते तो वो भी पहले गेंदबाज़ी करते। उन्होंने बताया कि उनकी टीम अंक तालिका पर ध्यान नहीं दे रही, बस अच्छी क्रिकेट खेलना चाहती है।


digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।