రైతులకు గమనిక.. 11 అంకెల ఐడీ తప్పనిసరి నేటి నుంచే శ్రీవారి సాలకట్ల తెప్పోత్సవాలు అన్వేష్‌ పై లుకౌట్ నోటీసులు జారీ చేసిన పోలీసులు డయేరియా మరణాలపై ఆవేదన వ్యక్తం చేసిన ధర్మాన VSR ఏవియేషన్‌తో హెరిటేజ్‌కు ఎలాంటి సంబంధం లేదని లోకేశ్ స్పష్టం క్యారెక్టర్ లేని వాళ్లకు పార్టీలో చోటు లేదు జిమ్‌లో గుండెపోటుతో యువకుడు మృతి పునర్విక కు లోకేష్ రూ.6 కోట్ల సాయం జన గణన ప్రక్రియపై అవగాహన తప్పన సరి:హిమాన్ష్ శుక్ల వృద్ధురాలి వద్ద 40 గ్రాముల బంగారం చోరీ డయేరియా మరణాలపై ఆవేదన వ్యక్తం చేసిన ధర్మాన నందిపల్లి నందీశ్వర ఆలయంలో జగన్ ప్రత్యేక పూజలు మైనింగ్ శాఖలో ఉద్యోగం ఇప్పిస్తానంటూ మోసం సునీల్ నాయక్ అరెస్ట్ లో అనూహ్య పరిణామం సునీల్ నాయక్ అరెస్ట్ లో అనూహ్య పరిణామం రైతులకు గమనిక.. 11 అంకెల ఐడీ తప్పనిసరి నేటి నుంచే శ్రీవారి సాలకట్ల తెప్పోత్సవాలు అన్వేష్‌ పై లుకౌట్ నోటీసులు జారీ చేసిన పోలీసులు డయేరియా మరణాలపై ఆవేదన వ్యక్తం చేసిన ధర్మాన VSR ఏవియేషన్‌తో హెరిటేజ్‌కు ఎలాంటి సంబంధం లేదని లోకేశ్ స్పష్టం క్యారెక్టర్ లేని వాళ్లకు పార్టీలో చోటు లేదు జిమ్‌లో గుండెపోటుతో యువకుడు మృతి పునర్విక కు లోకేష్ రూ.6 కోట్ల సాయం జన గణన ప్రక్రియపై అవగాహన తప్పన సరి:హిమాన్ష్ శుక్ల వృద్ధురాలి వద్ద 40 గ్రాముల బంగారం చోరీ డయేరియా మరణాలపై ఆవేదన వ్యక్తం చేసిన ధర్మాన నందిపల్లి నందీశ్వర ఆలయంలో జగన్ ప్రత్యేక పూజలు మైనింగ్ శాఖలో ఉద్యోగం ఇప్పిస్తానంటూ మోసం సునీల్ నాయక్ అరెస్ట్ లో అనూహ్య పరిణామం సునీల్ నాయక్ అరెస్ట్ లో అనూహ్య పరిణామం

Murder: गर्भवती पत्नी का गला दबाकर हत्या

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: April 15, 2025 • 8:06 AM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

कुछ ही दिनों में अपने प्यार की निशानी के रूप में बच्चे को जन्म देने वाली गर्भवती महिला की उसके पति ने बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। यह हृदयविदारक घटना सोमवार को विशाखापट्टनम के मधुरवाड़ा क्षेत्र में घटी।

दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह, अब छुटकारा पाने के लिए हत्या


दुव्वाड़ा क्षेत्र के गेड्डाडा ज्ञानेश्वर और 27 वर्षीय अनूषा पति-पत्नी हैं।वो मधुरवाड़ा के एक अपार्टमेंट में रह रहे थे। दोनों ने 2022 में अलग-अलग जातियों से होने के बावजूद प्रेम विवाह किया था। ज्ञानेश्वर वर्तमान में दो फास्ट फूड सेंटर्स चला रहा था। हालांकि शादी को दो साल बीत गए थे। उसने अब तक अपनी पत्नी को अपने माता-पिता से नहीं मिलवाया था। यहां तक कि उसने उन्हें शादी की बात भी नहीं बताई थी। उसनेबताया कि वह शहर में नौकरी कर रहा है।

ससुराल जाने की जिद कर रही थी अनुषा

जब भी अनूषा अपने ससुराल जाने की बात करती, वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता। एक बार उसने अनूषा से कहा कि उसे कैंसर हो गया है। वह तलाक लेकर दूसरी शादी करना चाहता है। लेकिन अनूषा ने दृढ़ता से जवाब दिया कि वह केवल उसी के साथ जीवन बिताएगी। जिससे उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

प्रसव के कुछ दिन पहले हत्या

अनूषा गर्भवती थी और उसका प्रसव निकट था। सोमवार को उसे अस्पताल में भर्ती होना था। इसीलिए उसने अपनी नानी को दो दिन पहले घर बुला लिया था। ताकि वह अस्पताल में साथ जा सके। रविवार की रात वह अपने पति के साथ सोई। ज्ञानेश्वर ने इस मौके का फायदा उठाकर सोमवार तड़के सो रही अनूषा का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

सुबह नानी ने देखा कि नातिन में कोई हरकत नहीं हो रही है। वह घबरा कर ज्ञानेश्वर को बुलाया। वह अंजान बनने का नाटक करते हुए पड़ोसियों की मदद से उसे KGH अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस को सूचना मिलने पर पीएम पालेम पुलिस ने ज्ञानेश्वर को हिरासत में लिया और पूछताछ की।उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। एसीपी एस. अप्पलराजू ने बताया कि अनूषा की मां नेत्रहीन हैं। उसके पिता की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह बिल्कुल अकेली हो गई थी। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर उससे प्रेम विवाह किया। जब छुटकारा नहीं पा सका, तो उसकी हत्या कर दी।

# Paper Hindi News breakingnews death latestnews pregnant strangled wife

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.