भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच जलवा दिखाने वाला आकाश एयर डिफेंस सिस्टम अब शेयर बाजार में जलवा बिखेर रहा है। डिफेंस सेक्टर की तमाम कंपनियों के स्टॉक्स रॉकेट की तरह भागते हुए नजर आए। इनमें आकाश एयर डिफेंस सिस्टम के निर्माण से जुड़ी कंपनी भारत इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के शेयर मिसाल की की तरह दौ़डते नजर आये।ये वही डिफेंस सिस्टम है, जिसने पाकिस्तान की ओर से आने वाले तुर्किए के घातक ड्रोनों और पाकिस्तानी मिसाइलों को हवा में ही खत्म कर दिया. लगातार गदर मचा रहे इस डिफेंस स्टॉक पर एक्सपर्ट्स भी बुलिश हैं और नया टारगेट प्राइस (BEL Share Target) देते हुए निवेशकों को खरीदारी की सलाह दे रहे हैं. BEL Share पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. खासतौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद चरम पर पहुंचे तनाव के बाद से ये चढ़ता ही चला जा रहा है. बीते 8 मई से लेकर अब तक इस शेयर के भाव में 23 फीसदी का उछाल आया है. सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भी ये 366.90 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 380 रुपये के करीब पहुंचकर कारोबार करने लगा. इस तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप (BEL Market Cap) भी बढ़कर 2.77 लाख करोड़ रुपये हो गया.
“भारत-पाक युद्ध में जलवा दिखाने वाला आकाश एयर डिफेंस सिस्टम का अब शेयर बाजार में जलवा
By
digital@vaartha.com
Updated: May 21, 2025 • 3:25 PM
గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.