తెలుగు | Epaper

UP News : मानवता शर्मसार, गोमांस से बनाया जा रहा था देशी घी, पुलिस ने मारा छापा

Kshama Singh
Kshama Singh
UP News : मानवता शर्मसार, गोमांस से बनाया जा रहा था देशी घी, पुलिस ने मारा छापा

पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में बरामद हुई थी नकली घी

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखान में 17 मार्च को पुलिस की छापेमारी में मिला मीट गोमांस होने की पुष्टि हुई है। इस पर पुलिस अब केस में गोकशी की धारा की वृदि्ध करेगी। पूर्व में आरोपियों को जमानत मिल गई थी। धारा बढ़ने पर फिर से गिरफ्तारी की जा सकती है। इससे मोहल्ले में अवैध पशु कटान की पुष्टि भी हुई है। 17 मार्च को मोहल्ला शेखान में बबलू व फरमान के घर छापा मारा गया था, जहां भारी मात्रा में मांस और चर्बी मिली थी। एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि अवैध कटान में बरामद मांस और चर्बी के सैंपल को जांच के लिए भेजा था। मीट गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पूर्व में लिखे मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी। चर्बी के नकली घी बनाने में इस्तेमाल की भी चर्चा थी।

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया था गिरफ्तार

पुलिस ने उस्मान, वाहिद, विल्किस और समीर को गिरफ्तार किया था। मगर, केस में लगी धारा में सात साल से कम की सजा होने की वजह से जमानत मिल गई थी। वहीं मुकदमे में साजिद, फरमान, साजिया, टिल्लू उर्फ आरिफ, राशिद, उस्मान, अबरार, फरमान, नदीम, सलीम, गोविंदा, बबलू, कदीम, समीम को भी नामजद किया गया था। यह फरार हो गए थे। तीन घरों से 275 किलोग्राम मांस, 82 कनस्तर चर्बी से भरे, एक स्कूटी, 11 कट्टे मांस, चाकू, तराजू बांट व पशुओं की खाल बरामद हुई थी।

छापे में 275 किलो मांस और 82 टिन में 1230 किलो चर्बी हुई थी बरामद

पुलिस के छापे में 275 किलो मांस और 82 टिन में 1230 किलो चर्बी बरामद हुई थी। हालांकि ने चर्बी का इस्तेमाल साबुन बनाने में उपयोग करने की बात कही है, लेकिन पुलिस और एफएसडीए के अधिकारियों को इससे नकली घी बनाने में भी उपयोग करने की आशंका व्यक्त की थी।

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870