తెలుగు | Epaper

‘अनिच्छुक लोगों पर रंग डाला तो होगी कार्रवाई’, हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस का आदेश

digital@vaartha.com
[email protected]

तेलंगाना में होली को लेकर हैदराबाद पुलिस और साइबराबाद पुलिस ने आदेश जारी करते हुए अनिच्छुक लोगों, स्थानों और वाहनों पर रंग डालने पर रोक लगा दी है। आदेश का उल्लंघन करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

आगामी 14 मार्च की तारीख को भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली के त्योहार को देखते हुए तेलंगाना की हैदराबाद पुलिस और साइबराबाद पुलिस ने लोगों को बड़ी चेतावनी जारी की है। पुलिस ने हैदराबाद शहर और साइबराबाद में सार्वजनिक सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अनिच्छुक व्यक्तियों, स्थानों और वाहनों पर रंग या रंगीन पानी फेंकने या अनिच्छुक लोगों को रंग लगाने पर रोक लगा दी है। पुलिस की ओर से इस बारे में अधिसूचना भी जारी की गई है।

ग्रुप में दोपहिया और अन्य वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

हैदराबाद शहर और साइबराबाद में पुलिस ने सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर ग्रुप में दोपहिया और अन्य वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। इसके पीछे शांति और व्यवस्था भंग हो और या जनता को असुविधा, परेशानी या खतरे को कारण बताया गया है। पुलिस ने ये भी कहा है कि हैदराबाद में ये आदेश 13 मार्च 2025 को शाम 6 बजे से 15 मार्च 2025 को सुबह 6 बजे तक और साइबराबाद में 14 मार्च 2025 को सुबह 6 बजे से 15 मार्च 2025 को सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा।

पुलिस ने इन बातों पर लगाई रोक

1. हैदराबाद सिटी में सार्वजनिक सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अनिच्छुक व्यक्तियों, स्थानों और वाहनों पर रंग या रंगीन पानी फेंकना या अनिच्छुक लोगों पर रंग डालना, जिससे परेशानी हो।

2. सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर समूहों में दो पहिया वाहनों और अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक, जिससे शांति और व्यवस्था भंग हो और या जनता को असुविधा, परेशानी या खतरा हो।

उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

पुलिस के नोटिस में आगे कहा गया है कि जनता को सूचित किया जाता है कि इन आदेशों का उल्लंघन करने वाला कोई भी व्यक्ति हैदराबाद सिटी पुलिस अधिनियम 1348 फसली की धारा 76 के तहत अभियोजन के लिए उत्तरदायी होगा।





News Hindi : एससीआर के तेरह कर्मचारियों को ‘माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी’ सुरक्षा पुरस्कार

News Hindi : एससीआर के तेरह कर्मचारियों को ‘माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी’ सुरक्षा पुरस्कार

News Hindi : इतालवी कंपनियों को एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रण

News Hindi : इतालवी कंपनियों को एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रण

News Hindi : रेवंत ने केंद्र से जीएसटी में सुधार से राजस्व हानि की भरपाई का आग्रह किया

News Hindi : रेवंत ने केंद्र से जीएसटी में सुधार से राजस्व हानि की भरपाई का आग्रह किया

News Hindi : सम्मक्का सागर परियोजना को अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए मंजूरी

News Hindi : सम्मक्का सागर परियोजना को अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए मंजूरी

News Hindi : महाराजा अग्रसेन की विशाल प्रतिमा पर सीएम रेवंत रेड्डी ने किया माल्यापर्ण

News Hindi : महाराजा अग्रसेन की विशाल प्रतिमा पर सीएम रेवंत रेड्डी ने किया माल्यापर्ण

News Hindi : भाजपा ने पुट्टपका के किसानों के हितों की रक्षा करने का वादा किया

News Hindi : भाजपा ने पुट्टपका के किसानों के हितों की रक्षा करने का वादा किया

News Hindi : भाजपा ने युवाओं से नशामुक्त भारत के लिए एकजुट होने का आह्वान किया

News Hindi : भाजपा ने युवाओं से नशामुक्त भारत के लिए एकजुट होने का आह्वान किया

News Hindi : सिटी पुलिस के वाहनों पर अब वाले नए स्टिकर मिलेंगे

News Hindi : सिटी पुलिस के वाहनों पर अब वाले नए स्टिकर मिलेंगे

News Hindi : कोमटिरेड्डी ने ‘बतुकम्मा युवा फिल्म निर्माता चुनौती’ का पोस्टर जारी किया

News Hindi : कोमटिरेड्डी ने ‘बतुकम्मा युवा फिल्म निर्माता चुनौती’ का पोस्टर जारी किया

News Hindi : पूर्व सैनिकों को मिला ड्रोन प्रशिक्षण

News Hindi : पूर्व सैनिकों को मिला ड्रोन प्रशिक्षण

News Hindi : जुबली हिल्स उपचुनाव में  कांग्रेस को  सिखाएं सबक : केटीआर

News Hindi : जुबली हिल्स उपचुनाव में कांग्रेस को सिखाएं सबक : केटीआर

News Hindi : वैदिक शिक्षा से देशभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों का संचार : रामचंदर राव

News Hindi : वैदिक शिक्षा से देशभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों का संचार : रामचंदर राव

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870