BC : जेईई मेन परीक्षा में बीसी इंटर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

Read Time:  1 min
जेईई मेन
जेईई मेन
FONT SIZE
GET APP

हैदराबाद । देशभर में आयोजित जेईई मेन की प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा में बीसी गुरुकुल इंटरमीडिएट के 318 विद्यार्थी (Students) शामिल हुए। इनमें से 5 विद्यार्थियों ने 90 से अधिक पर्सेंटाइल (Scored) प्राप्त किया, जबकि 28 विद्यार्थियों ने 80 से अधिक पर्सेंटाइल हासिल किया।

बालिका वर्ग में ए. नित्या मिली बेहतर सफलता

बालिका वर्ग में ए. नित्या (92.19), सीएच. गायत्री (91.50), एम. सहस्रा (87.69), पी. चरिता (86.20), एम. स्नेहा (85.09) पर्सेंटाइल प्राप्त किए। बालक वर्ग में एम. नरेंद्र (91.58), आर. कौशिक (91.25), बी. मल्लेश (90.50), बी. हरीश (89.19), डी. रोहन (88.05) पर्सेंटाइल प्राप्त किए। मंत्री पोनम प्रभाकर ने कहा कि पहले केवल दो सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में ही विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाती थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने राज्यभर में 10 सीओई स्थापित किए हैं और दीर्घकालिक (लॉन्ग टर्म) कोचिंग भी प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने इस अवसर का लाभ उठाकर बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाएं दीं और अच्छे परिणाम हासिल किए हैं। भविष्य में और भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने की उन्होंने कामना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षण स्टाफ को मंत्री पोनम प्रभाकर, बीसी कल्याण विभाग के प्रधान सचिव ई. श्रीधर (आईएएस) तथा एमजेपी सोसाइटी के सचिव बडुगु सैदुलु (आईएफएस) ने बधाई दी।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Ajay Kumar Shukla

लेखक परिचय

Ajay Kumar Shukla

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।