दो दिन के अंदर भाजपा कर सकती है अपने नए अध्यक्ष का ऐलान
चौंकाने वाला फैसला भी ले सकती हैं भाजपा
हैदराबाद। तेलंगाना (Telangana) में एन. रामचंद्र राव (N. Ramachandra Rao)भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हो सकते है। सोमवार शाम तक या फिर एक जुलाई को इसका ऐलान हो सकता है। पार्टी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अकेले एन. रामचंद्र राव ने ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पर्चा जमा किया है ।
नामांकन वापसी का समय आज शाम तक
भाजपा ने रविवार को ही प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। सोमवार को नामांकन वापसी का समय रहेगा। इसके बाद बचे हुए उम्मीदवारों के बीच चुनाव होगा और नए अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा। अब तक मिली जानकारी के अनुसार जब अकेले रामचंद्र राव ने ही नामांकन किया है तो फिर उनका अध्यक्ष चुना जाना भी तय माना जा रहा है।
पूर्व एमएलसी रामचंद्र राव ब्राह्मण समुदाय से
पूर्व एमएलसी रामचंद्र राव ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और आरएसएस के पुराने स्वयंसेवक रहे हैं। पेशे से अधिवक्ता एन. रामचंद्र राव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में भी छात्र नेता के तौर पर काम किया है। वह जी. किशन रेड्डी की जगह लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सांसद पूर्व ईटेला राजेंद्र और डी. अरविंद को भी माना जा रहा था, लेकिन अब रामचंद्र राव के नाम पर ही सहमति बनती दिख रही है। अब तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष चुनने के साथ ही भाजपा ने अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करने की ओर एक कदम और बढ़ा दिया है।
आम लोंगों के बीच एन. रामचंद्र राव की गहरी पैठ
पैसठ साल के एन. रामचंद्र राव पेशे से अधिवक्ता है। वे तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। राव ने 1985 में अपनी वकालत की प्रैक्टिस शुरू की थी और वह 2014 में बार काउंसिल के निर्वाचित सदस्य भी बने थे। अविभाजित आंध्र प्रदेश में वह प्रदेश महासचिव रह चुके हैं और मुख्य प्रवक्ता भी रहे हैं। इस तरह उनका संगठन में काम करने का पुराना अनुभव है। राव तेलुगू समुदाय के अलावा हैदराबाद में रहने वाले दूसरे राज्यों के लोगों के बीच लोकिप्रय है। उनकी हिंदी भाषा पर बेहतर पकड है। हलांकि अंतिम भारतीय जनता पार्टी चौंकाने वाला फैसला भी ले सकती है।
- Aaj Ka Rashifal 25 May 2026: आज का राशिफल
- Telangana : वर्षा से भीगे धान की खरीद हो एमएसपी पर – पूर्व मंत्री
- Hyderabad : तमिलनाडु के मंत्री पी. विश्वनाथन ने मंत्री पोंगुलेटी से की मुलाकात
- Telangana : खरीद कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाना चाहिए – उत्तम
- DCM : खरीदे गए अनाज का भुगतान किसानों को कुछ ही घंटों के भीतर – डिप्टी सीएम